Headlines

मशरक में मॉडल विद्यालय का वर्चुअल उद्घाटन, छात्रों में दिखा उत्साह

मशरक में मॉडल विद्यालय का वर्चुअल उद्घाटन, छात्रों में दिखा उत्साह

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


सारण जिला के मशरक प्रखंड के सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल विद्यालय) का लोकमान्य हाई स्कूल, राजापट्टी-कुदरिया का रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजेंद्र प्रसाद यादव भी ऑनलाइन जुड़े।

 

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक सुनीता कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आफताब आलम, बीडीओ पंकज कुमार, कुदरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली, डुमरसन पंचायत के मुखिया बच्चा लाल साह, शिक्षाविद रामयश मेहरा, शंभूनाथ सिंह सहित शिक्षा विभाग, प्रखंड प्रशासन के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

प्रखंड प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। मॉडल विद्यालय के शुभारंभ को लेकर विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय मिलने पर सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मॉडल विद्यालय के संचालन से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई दिशा मिलेगी और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें

रघुनाथपुर : भारी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे, धान की रोपनी में लगे.जनजीवन व्यस्त

मेरठ में पत्नी ने सांप से कटवाकर पति को मौत के घाट उतारा…

बेतिया में पोखर से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिहार के इंजीनियर की करोड़ों की काली कमाई का खुलासा, जानिए रेड में 3 फ्लैट, 12 जमीन के प्लॉट समेत क्या-क्या मिला

वैशाली में युवक की चाकू मारकर हत्या:आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर किया हंगामा

सहरसा कोर्ट से पुलिस हिरासत से भागा आरोपी, आधे घंटे बाद दबोचा गया

कोईलवर के होटल व्यवसायी पर फायरिंग-लूट कांड में दो अपराधी गिरफ्तार, अन्‍य की तलाश जारी

पूर्वी चंपारण में एनएच किनारे कारतूस की मिनी फैक्ट्री, मुजफ्फरपुर और बेतिया के गिरोहों से जुड़े तार

दारौंदा में आदर्श विद्यालय ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से संवरेगी सरकारी शिक्षा व्यवस्था

Leave a Reply

error: Content is protected !!