Headlines

दरौली के दो पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन, योजनाओं की दी गई जानकारी

दरौली के दो पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन, योजनाओं की दी गई जानकारी
श्रीनारद मीडिया,अमित कुमार,  दरौली, सीवान (बिहार):

 

सीवान जिला के दरौली प्रखंड के अमरपुर व डूमरहर पंचायत में मंगलवार को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया तथा शेष मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

 

इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की और कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए नियमित रूप से आयोजित होने वाले सहयोग शिविर का लाभ लें। शिविर में डीपीआरओ बालेंदु नारायण पाण्डेय,बीडीओ शिखा दीप्ति, सीओ विद्याभूषण भारती, बीईओ अरविंद कुमार द्विवेदी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

सहसराव पंचायत में सहयोग शिविर में 39 में 9 मामले का हुआ निष्पादन

वर्षा में दलान का गिरा करकट ठीक करने पर, भाई बहन के साथ मारपीट  प्राथमिकी दर्ज

महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भाई की बरखी में उमड़ा जनसैलाब, दी श्रद्धांजलि

मशरक में सहयोग शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं के लिए लिए गए आवेदन

Leave a Reply

error: Content is protected !!