कोसी के तीनों जिले के अपराध व उपलब्धियों की समीक्षा
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
सहरसा, कोसी डीआईजी ने कोसी के तीनों जिले में घटित महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे बैंक लूट, रोड लूट, फिरौती के लिए अपहरण, हत्या, बलात्कार, महत्वपूर्ण कांड और उपलब्धियां आदि का समीक्षा किया गया। जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी महीने से लेकर जून महीने तक तीनों जिले में सबसे ज्यादा हत्या की घटना मधेपुरा जिले में घटित हुई। सबसे कम हत्या की घटना सहरसा जिले में घटित हुई।
मधेपुरा में 35, सुपौल में 18 और सहरसा में 16 हत्या की घटना प्रतिवेदित हुई है। समीक्षा के क्रम में इस साल जनवरी से जून तक सहरसा में रोड लूट की 20 घटना , फिरौती के लिए अपहरण की एक घटना , हत्या की 16 घटना , दुष्कर्म की 6 घटना हुई। 4780 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 89 अवैध हथियार 80, देसी शराब 5,145 लीटर , विदेशी शराब 8,207 लीटर , स्मैक 1.2 किग्रा, गांजा 45.8 किग्रा, कोरेक्स 1,494.2 लीटर , वाहन 172 एवं नगद राशि-8,26,490 रूपया बरामद किये गये। सुपौल जिले में रोड लूट की 12 घटना , हत्या की 18 घटना , दुष्कर्म की 4 घटना हुई।
3,719 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अवैध हथियार 39, देसी शराब 27,178 लीटर , विदेशी शराब 12,103 लीटर , स्मैक 309 ग्राम , गांजा 3,169.5 किग्रा, कोरेक्स 1,253.9 लीटर एवं नगद राशि 54,72,434 रूपया बरामद किये गये। मधेपुरा जिले में रोड लूट की 20 घटना , फिरौती के लिए अपहरण की तीन घटना , हत्या की 35 घटना , दुष्कर्म की 11 घटना हुई। कुल गिरफ्तारी 2,826, बरामद अवैध हथियार 62, गन फैक्ट्री 1, देसी शराब 4,678 लीटर , विदेशी शराब-3,300 लीटर , स्मैक 1.4 किग्रा, गांजा151 किग्रा, कोरेक्स 351 लीटर एवं वाहन 81 बरामद किये
गयेदिए गए निर्देश : बैठक में कोसी डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने कोसी रेंज के सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिला के महत्वपूर्ण घटनाओं एवं कांड, उपलब्धियों में कुल गिरफ्तारी, देसी विदेशी शराब, गांजा, स्मैक तथा अन्य मादक पदार्थों, वाहन की बरामदगी एवं जप्त नगद रूपया आदि से संबंधित विषयों पर प्रभावी दिशा निर्देश दिया गया। जिसमें अधिक से अधिक गिरफ्तारी, अन्य अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने एवं किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में तीनों जिले के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें
बहेड़ी में गोलीबारी मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार, 2 बाइक और 5 मोबाइल बरामद
.भागर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन
दाउदपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा का निर्माण
10 साल के भरोसे पर भारी पड़ा लालच, अररिया में 158 किलो गांजा कांड में केयरटेकर गिरफ्तार
बिहार में SDM की कुर्सी का ‘रेट’ 25 लाख!
रसूलपुर पंचायत में डीडीसी अमिताभ सिंह ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
