दरौली की खबरें : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार,दरौली, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के दरौली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की खेप ले जा रहे एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से देशी शराब की खेप के साथ एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बलुआ मठिया पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।
इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से रोमियो राजा व बंटी बब्ली 36 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। जांच में प्रयुक्त बाइक चोरी की निकली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
गिरफ्तार कारोबारी आसांव थाना क्षेत्र के बिकऊर निवासी विशाल कुमार राम है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा चोरी की बाइक रखने के मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
अवैध शराब कारोबारी के घर से सात पेटी देशी शराब बरामद,
मौके का फायदा उठा कर आरोपी फरार
श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार,दरौली, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के दरौली थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक शराब कारोबारी के घर पर छापेमारी कर सात पेटी देशी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कारोबारी मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोन गांव में पवन राम अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब छिपाकर रखे हुए है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से सात पेटी बंटी बब्ली देशी शराब बरामद की गई। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया और दोन निवासी पवन राम के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
फरार कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें
कोसी के तीनों जिले के अपराध व उपलब्धियों की समीक्षा
बहेड़ी में गोलीबारी मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार, 2 बाइक और 5 मोबाइल बरामद
.भागर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन
दाउदपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा का निर्माण
10 साल के भरोसे पर भारी पड़ा लालच, अररिया में 158 किलो गांजा कांड में केयरटेकर गिरफ्तार
बिहार में SDM की कुर्सी का ‘रेट’ 25 लाख!
रसूलपुर पंचायत में डीडीसी अमिताभ सिंह ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
