Headlines

चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर रूप से घायल, होश आने पर हुई पहचान

चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर रूप से घायल, होश आने पर हुई पहचान

डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर कराई परिजनों से बात

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह, एकमा, सारण (बिहार):

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी रेल मंडल के छपरा-सिवान रेलखंड पर चैनवा और एकमा रेलवे स्टेशनों के बीच मंगलवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र के चड़वां गांव के समीप हुई। स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने मानवता का परिचय देते हुए अचेतावस्था में घायल युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एकमा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया।

सीएचसी एकमा में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कौशलेंद्र कुणाल एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने युवती का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार युवती के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल लाए जाने के समय वह पूरी तरह अचेत थी, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी और उसे अज्ञात घायल के रूप में भर्ती किया गया।

उपचार के दौरान होश आने पर युवती ने अपना नाम और परिजनों का मोबाइल नंबर बताया। इसके बाद डॉ. कौशलेंद्र कुणाल ने दिए गए नंबर पर संपर्क कर वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों से बातचीत कराई, जिससे युवती की पहचान की पुष्टि हो सकी। उसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के शिवरहापुर गांव निवासी मो. सफीक की पुत्री रिजवाना खातून (18) के रूप में हुई है।

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर नाम का थाना है। स्थानीय बोलचाल में इसे कभी-कभी ‘अय्यापुर’ भी कहा जाता है। यह दरभंगा रोड, साेहाजपुर में स्थित एक प्रमुख पुलिस स्टेशन है। मुजफ्फरपुर जिले में अय्यापुर नाम से कोई थाना नहीं है, बल्कि इसे अहियापुर थाना के नाम से जाना जाता है। स्थानीय स्तर पर अक्सर लोग इसे बोलचाल में अय्यापुर कहते हैं।

परिजनों ने चिकित्सक को बताया कि रिजवाना खातून दिल्ली से अपने गांव लौट रही थी। वह गाड़ी संख्या 14006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी। इस बीच एकमा और चैनवा रेलवे स्टेशनों के बीच किसी कारणवश वह चलती ट्रेन से गिर गई, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल युवती के परिजन तत्काल एकमा सीएचसी के लिए रवाना हो गए।

उधर, घटना की सूचना मिलने पर रेलवे एवं स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरी। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
इधर, एकमा स्टेशन पर तैनात जीआरपी के एक कर्मी ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक अन्य घटना में अप लिच्छवी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक अधेड़ महिला मामूली रूप से घायल हुई थी, जिसे प्राथमिक सहायता के बाद उसी ट्रेन से आगे के गंतव्य के लिए भेज दिया गया। यह घटना घायल युवती के मामले से अलग है।

 

यह भी पढ़ें

दरौली की खबरें :  चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शराब  कारोबारी गिरफ्तार

निगरानी  ने भागलपुर में  बिजली विभाग के जेई और सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, पहले भी जा चुके हैं जेल

कोसी के तीनों जिले के अपराध व उपलब्धियों की समीक्षा

बहेड़ी में गोलीबारी मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार, 2 बाइक और 5 मोबाइल बरामद

.भागर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन

दाउदपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा का निर्माण

10 साल के भरोसे पर भारी पड़ा लालच, अररिया में 158 किलो गांजा कांड में केयरटेकर गिरफ्तार

बिहार में SDM की कुर्सी का ‘रेट’ 25 लाख!

Leave a Reply

error: Content is protected !!