भागर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड की भागर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। वहीं, अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया।
शिविर में मुखिया मुन्ना पासवान, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजेश कुमार, अंचलाधिकारी (सीओ) उदयन सिंह, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं का समाधान शिविर के माध्यम से कराने की अपील की।
शिविर के दौरान राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, आवास, राशन कार्ड, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें
दाउदपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा का निर्माण
10 साल के भरोसे पर भारी पड़ा लालच, अररिया में 158 किलो गांजा कांड में केयरटेकर गिरफ्तार
बिहार में SDM की कुर्सी का ‘रेट’ 25 लाख!
रसूलपुर पंचायत में डीडीसी अमिताभ सिंह ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
