दक्षिण टोला और लखनपुर में मारपीट में 4 घायल,सदर अस्पताल छपरा रेफर
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक नगर पंचायत के दक्षिण टोला गांव और कर्ण कुदरिया पंचायत के लखनपुर गांव में मारपीट मारपीट की घटनाओं में 4 लोगों को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। चिकित्सक प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार किया।
पहली घटना में नगर पंचायत के दक्षिण टोला गांव में पूर्व के विवाद को लेकर जमकर मारपीट में मां और दो बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल दक्षिण टोला गांव निवासी भगवान राय की 40 वर्षीय पत्नी लालपति देवी और दो पुत्री 20 वर्षीय अंजली कुमारी एवं 18 वर्षीय बिंदु कुमारी हैं।
घायल सभी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना में कर्ण कुदरिया के लखनपुर में पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं देने पर मारपीट कर लखनपुर गांव निवासी बाबू लाल प्रसाद का 45 वर्षीय पुत्र दिनेश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें
मशरक में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर रूप से घायल, होश आने पर हुई पहचान
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी सेवा बंद
युवा संवाद कार्यक्रम: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन
रीना कुमारी ने एकमा की नई सीडीपीओ के रूप में संभाला कार्यभार
