Headlines

प्राथमिक विद्यालय छपरा अभियान में हजारों की चोरी

प्राथमिक विद्यालय छपरा अभियान में हजारों की चोरी
ताला तोड़कर ले गए फैन, टेबल, माइक और बर्तन, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छपरा अभियान में अज्ञात चोरों ने बीते रात्रि लाखों रुपये की सामग्री चोरी कर ली। घटना की जानकारी बुधवार को सुबह विद्यालय पहुंचने पर हुई।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने रात में कमरे का ताला तोड़कर और गेट का-दरवाजा काटकर अंदर प्रवेश किया है। चोर विद्यालय से टेबल, पंखा, सिलेंडर, बल्ब, तबला, माइक, थाली और म्यूजिकल ग्रुप का सारा सामान चोरी कर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही अमनौर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की तहकीकात की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने स्कूल में सुरक्षा बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी ने अमनौर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें

मशरक में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर रूप से घायल, होश आने पर हुई पहचान

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी सेवा बंद

युवा संवाद कार्यक्रम: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

रीना कुमारी ने एकमा की नई सीडीपीओ के रूप में संभाला कार्यभार

Leave a Reply

error: Content is protected !!