हरि की उच्च विद्यालय अपहर में PBL का एक दिवसीय प्रशिक्षण
दीक्षा ऐप पर प्रोजेक्ट अपलोड करने की दी गई जानकारी, गणित-विज्ञान शिक्षकों ने लिया भाग
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):
सारण जिला के अमनौर प्रखंड के हरि जी उच्च विद्यालय अपहर में बुधवार को गणित और विज्ञान विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी मिडिल स्कूलों के गणित-विज्ञान शिक्षकों के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी शामिल हुए।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पाठ के साथ-साथ प्रोजेक्ट के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया से जोड़ना था। प्रशिक्षक पवन कुमार, संतोष कुमार शर्मा, चंदन कुमार, धीरू कुमार और क्षितिज कुमार ने शिक्षकों को विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कक्षा में जो भी पाठ पढ़ाया जाए, उसके साथ संबंधित प्रोजेक्ट बच्चों से बनवाया जाए। प्रोजेक्ट तैयार होने के बाद उसकी एक तस्वीर लेकर दीक्षा ऐप पर अपलोड की जाए। प्रशिक्षकों ने दीक्षा ऐप से जुड़ी हर समस्या का समाधान भी किया और ऐप के उपयोग के बारे में बारीकी से बताया।
प्रशिक्षक पवन कुमार ने कहा कि प्रोजेक्ट लर्निंग प्रोग्राम मई से फरवरी तक चलाया जाएगा। हर शिक्षक को प्रत्येक पाठ के आधार पर छात्रों से प्रोजेक्ट तैयार करवाना चाहिए। इससे बच्चों की पढ़ने, सीखने और समझने की क्षमता बढ़ेगी।
कार्यक्रम में प्रभात कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, वीरेंद्र राम, संजय सिंह, सतीश राम, राजन सिंह, सरिता कुमारी* सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
मशरक में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर रूप से घायल, होश आने पर हुई पहचान
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी सेवा बंद
युवा संवाद कार्यक्रम: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन
रीना कुमारी ने एकमा की नई सीडीपीओ के रूप में संभाला कार्यभार
