सुपौल : आर्म्स एक्ट के दो नामजद गिरफ्तार, पिस्तौल-कारतूस बरामद
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

सुपौल जिला के पिपरा पुलिस ने आपसी रंजिश में हुई फायरिंग के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर बुधवार को दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्तौल पिस्टल, एक कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है। फायरिंग का घटनाक्रम मालूम हो कि मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र के रतौली पंचायत अंतर्गत झरका गांव में सुपौल गौरवगढ़ निवासी रंजित कुमार यादव पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली सीधे रंजित के सीने में लगी थी।
घायल को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था। इस मामले में पिपरा थाना में कांड संख्या 268/26 दर्ज करते हुए धारा 25(1-बी)(ए)/26/27/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस ने जांच के दौरान झरका निवासी मनीष कुमार पिता रामनंदन यादव एवं चंपक कुमार पिता कुशेश्वर यादव को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया।
दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया,पुलिस की कार्रवाई,पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में फायरिंग का कारण आपसी रंजिश सामने आया है। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बरामद हथियार का इस्तेमाल आपराधिक घटनाओं में किए जाने की आशंका थी।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है।अभियुक्तों से हथियार की खरीद-बिक्री और अन्य साथियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। उन्होंने आमलोगों से अपील की कि अवैध हथियार रखने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें
आरा के सिन्हा थाना पुलिस ने मोहाली से अपहृत नाबालिग को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
25 जुलाई को श्री हरिशयनी एकादशी, चार महीने तक स्थगित रहेंगे मांगलिक कार्य
बीस सूत्री समिति की बैठक में छाए जनहित के मुद्दे, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश
