प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार)।

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के अम्बेडकर सभागार में प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार,अंचलाधिकारी उदयन सिंह सहित प्रखंड के सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में बीस सूत्री के सदस्यों ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने चैनपुर बाजार में जगह-जगह जमा कचरे को लेकर नाराजगी जताई और शीघ्र उठाव की मांग की। कहा गया कि कचरे के कारण बाजार में गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।इसके अलावा मेहदार क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को हटाने का मुद्दा भी उठा।
सदस्यों ने कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे से आम लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।बैठक में स्कूलों में बन रहे मध्यान्ह भोजन को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए। सदस्यों ने कहा कि कई स्कूलों में बच्चों को समय पर भोजन नहीं मिल रहा है, जिससे योजना की मंशा पर असर पड़ रहा है।
अधिकारियों ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।मौके पर बंटी कुमार गुप्ता, संजीव सिंह, सतेन्द्र भारती, अवधेश यादव सहित बीस सूत्री समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
“सीवान वेटलैंड मत्स्य क्लस्टर डेवलपमेंट” के तहत चौर भूमि को किया जाएगा विकसित
सदर अस्पताल, सीवान में 04 नए ICU बेड का हुआ उद्घाटन
सीवान डीएम की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की हुई बैठक
महावीरी विद्यालय में युवा संवाद : राष्ट्र निर्माण के दस सामाजिक कर्तव्यों का दिया संदेश
