आजादी के महान शिल्पकार थे तिलक और आजाद – डॉ ललितेश्वर
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव तितरा में राष्ट्र सृजन अभियान के क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार को लोकमान्य बालगंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई ।सर्वप्रथम दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।तत्पश्चात इनके व्यक्तित्व व् कृतित्व पर परिचर्चा किया गया ।
राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव डॉ ललितेश्वर कुमार ने कहा कि बालगंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद आजादी के महान शिल्पकार थे ।
उन्होंने बताया कि सन् 1922 में गाँधीजी द्वारा असहयोग आन्दोलन को अचानक बन्द कर देने के कारण उनकी विचारधारा में बदलाव आया और वे क्रान्तिकारी गतिविधियों से जुड़ कर हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य बन गये तथा इस संस्था के माध्यम से राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में पहले 9 अगस्त 1925 को काकोरी काण्ड किया और फरार हो गये। इसके पश्चात् सन् 1927 में ‘बिस्मिल’ के साथ ४ प्रमुख साथियों के बलिदान के बाद उन्होंने उत्तर भारत की सभी क्रान्तिकारी पार्टियों को मिलाकर एक करते हुए हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन का गठन किया तथा भगत सिंह के साथ लाहौर में लाला लाजपत राय की मौत का बदला सॉण्डर्स की हत्या करके लिया ।
उन्होंने बताया कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक स्वाधीनता संग्राम के उन अग्रणी नायकों में थे ,जिन्होंने आजादी के आंदोलन में युवाओं को संगठित और प्रेरित करने के साथ_ साथ स्वभाषा ,स्वदेशी और स्व संस्कृति के लिए भी आजीवन संघर्ष किया । डॉ कुमार ने बताया कि ” स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा ।
“उनके इस उद्घोष ने पूरे राष्ट्र की चेतना को झकझोर कर स्वाधीनता की भावना को जन _जन तक पहुंचाया साथ ही गणेश उत्सव और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती जैसे आयोजनों से उन्होंने राष्ट्रीय जागरण का अभूतपूर्व कार्य किया ।उनका कालजयी ग्रन्थ ‘गीता रहस्य ‘ आज भी हमें कर्तव्यपथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है ।
प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनका जीवन दर्शन राष्ट्रभक्ति तथा अदभुत साहस का मिशाल है ।इस मौके पर , डॉ प्रेम शर्मा,नमन कुमार रेयाजुल हक, केशव सिंह,छोटू सोनी शानू राय, राजन
यह भी पढ़ें
बक्सर में पुलिस पर हमला: छत से बरसे पत्थर और लाठी-डंडों से की पिटाई; ASI का हाथ टूटा; कई घायल
मुंगेर में हरपुर पुलिस की कार्रवाई:लाल वारंटी समेत तीन गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए,
वैशाली में 8 साल के बच्चे अपहरण:परिजन बोले- हत्या कर शव गंगा में फेंका
बडहरिया थानान्तर्गत गृहभेदन के कांड का सफल उद्भेदन, संलिप्त महिला अभियुक्त गिरफ्तार
सुपौल : आर्म्स एक्ट के दो नामजद गिरफ्तार, पिस्तौल-कारतूस बरामद
आरा के सिन्हा थाना पुलिस ने मोहाली से अपहृत नाबालिग को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
25 जुलाई को श्री हरिशयनी एकादशी, चार महीने तक स्थगित रहेंगे मांगलिक कार्य
