अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आज, अभिभावकों की सहभागिता से मजबूत होगी बच्चों की शिक्षा : बीईओ मनीष कुमार
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

बिहार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एकमा प्रखंड सहित जिले के सभी प्रारंभिक सरकारी यानी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शनिवार, 25 जुलाई 2026 को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। इस माह की संगोष्ठी का विषय “समावेशी शिक्षा : हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण” रखा गया है।
एकमा के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों एवं समुदाय में समावेशी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक बच्चे, विशेष रूप से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विद्यालय में नामांकन, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विद्यालयों में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, सीखने के स्तर, विद्यालयी गतिविधियों तथा समावेशी शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अभिभावकों के साथ विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही अभिभावकों के सुझाव भी लिए जाएंगे, ताकि विद्यालय और परिवार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।
बीईओ मनीष कुमार ने प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे संगोष्ठी का सफल आयोजन सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक अभिभावकों की सहभागिता के लिए आवश्यक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर अपने-अपने विद्यालय में पहुंचकर संगोष्ठी में भाग लें और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
यह भी पढ़ें
भगवानपुर बाजार में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र का निदेशक ने किया उद्घाटन
सीओ ने गौरमजरूआ आम भूमि पर से हटाया अतिक्रमण
NEET मामले पर आखिर विपक्ष चर्चा क्यों नहीं कर रहा?
कट्टा और कारतूस के साथ 2 बदमाश अरेस्ट:वैशाली पुलिस ने सराय थाना क्षेत्र से की कार्रवाई, मामला दर्ज
जमुई में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा:पाकिस्तान नंबरों से आते थे QR कोड
गया जी: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले लॉज में चल रहा था सॉल्वर गैंग का सिंडिकेट
