Headlines

भगवानपुर बाजार में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र का निदेशक ने किया उद्घाटन

भगवानपुर बाजार के उद्घाटन के अवसर पर प्रबंध निदेशक फूल कुमार झा बाएं से तीसरे व अन्य

भगवानपुर बाजार में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र का निदेशक ने किया उद्घाटन

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ,  सीवान (बिहार):

भगवानपुर बाजार के उद्घाटन के अवसर पर प्रबंध निदेशक फूल कुमार झा बाएं से तीसरे व अन्य

सुधा बिक्री केंद्र शुद्धता का गारंटी देता है । यह बात तिरहुत दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक फूल कुमार झा ने शुक्रवार को भगवानपुर पुरानी बाजार स्थित सरकारी बाजार के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय मिल्क बूथ का उद्घाटन के अवसर पर कहा। उन्होंने कहा कि सुधा मिल्क बिक्री केंद्र पर 171 प्रकार के दुग्ध निर्मित सामग्री का बिक्री होगा ।जिसकी शुद्धता की गारंटी है ।

 

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के सात निश्चय योजना के तहत यह संचालित है । उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक संचालित होगा । उन्होंने कहा कि जिले में सात प्रखंड के अभी संचालित है। बहुत जल्द सभी प्रखंड के बिक्री केंद्र खुल जाएगा।

 

इस केंद्र के संचालक दिव्यांशु कुमार ने बताया कि दुग्ध के आलावा पनीर , पेड़ा , छेना , बालू शाही , लाल मोहन , लस्सी , छाछ आदि उपलब्ध रहेगा । इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष बबन तिवारी , पूर्व मुखिया जितेंद्र तिवारी , प्रवीण कुमार सिंह , विपणन प्रभारी संजीव कुमार एवं मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे ।

 

यह भी पढ़ें

सीओ ने गौरमजरूआ आम भूमि पर से हटाया अतिक्रमण

NEET मामले पर आखिर विपक्ष चर्चा क्यों नहीं कर रहा?

कट्टा और कारतूस के साथ 2 बदमाश अरेस्ट:वैशाली पुलिस ने सराय थाना क्षेत्र से की कार्रवाई, मामला दर्ज

जमुई में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा:पाकिस्तान नंबरों से आते थे QR कोड

गया जी: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले लॉज में चल रहा था सॉल्वर गैंग का सिंडिकेट

 दो मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा पुलिस का 24 घंटे का विशेष अभियान: 8 अभियुक्त गिरफ्तार

कैमूर के टॉप-10 कुख्यात अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, फरार आरोपी मुन्ना पासी भी दबोचा गया

सीवान के तीन शातिर वाहन चोर गोरखपुर में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा 

Leave a Reply

error: Content is protected !!