Headlines

ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर मालिक की हुई मौत, चालक गंभीर रूप से घायल, परिवार में कोहराम

ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर मालिक की हुई मौत, चालक गंभीर रूप से घायल, परिवार में कोहराम
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया,  गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के चांदपरना और शेर गांव के बीच बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पलट जाने से एक ट्रैक्टर मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया l मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया l घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई l

ज्ञात हो कि चांदपरना से शेर की तरफ जा रहा एक ट्रैक्टर का चक्का अचानक गहरे गड्ढे में जा गिरा l ट्रैक्टर शेर गांव निवासी कुंदन कुमार चला रहा था, साथ में ट्रैक्टर मालिक के रूप में शेर निवासी लालबाबू प्रसाद बैठे थे l रास्ते में सड़क पर बने गहरे गड्ढे में ट्रैक्टर का अगला चक्का फंस गया और असंतुलित होकर ट्रैक्टर गहरे पानी में पलट गया l

 

हादसे में लालबाबू प्रसाद सड़क किनारे गड्ढे के पानी में गिर गए और ऊपर से ट्रैक्टर उनके ऊपर पलट गया l इससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई l वहीं, चालक कुंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया l स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला और घायल कुंदन कुमार को इलाज के लिए सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है

 

घटना की सूचना मिलते ही सिधवलिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक लालबाबू प्रसाद के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया l
मृतक लालबाबू प्रसाद के घर कोहराम मचा है l उनके पुत्र प्रेम प्रकाश, पत्नी राधिका देवी और मां शिवझरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है l परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है l

 

यह भी पढ़ें

कट्टा और कारतूस के साथ 2 बदमाश अरेस्ट:वैशाली पुलिस ने सराय थाना क्षेत्र से की कार्रवाई, मामला दर्ज

जमुई में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा:पाकिस्तान नंबरों से आते थे QR कोड

गया जी: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले लॉज में चल रहा था सॉल्वर गैंग का सिंडिकेट

 दो मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा पुलिस का 24 घंटे का विशेष अभियान: 8 अभियुक्त गिरफ्तार

कैमूर के टॉप-10 कुख्यात अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, फरार आरोपी मुन्ना पासी भी दबोचा गया

सीवान के तीन शातिर वाहन चोर गोरखपुर में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा 

Leave a Reply

error: Content is protected !!