मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज एकमा पावर ग्रिड से दो घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) एकमा में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक करीब दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस संबंध में विद्युत अवर अभियंता, एकमा संतोष कुमार सावंत ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के चलते एकमा, मांझी, लहलादपुर, दाउदपुर एवं जलालपुर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। हालांकि जिन पावर सब-स्टेशनों (PSS) में वैकल्पिक 33 केवी लाइन उपलब्ध है, वहां से विद्युत आपूर्ति जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से शटडाउन अवधि के दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से अनुरोध किया है कि बिजली बाधित रहने की संभावना को देखते हुए समय रहते आवश्यक तैयारियां, विशेषकर पेयजल एवं घरेलू उपयोग के लिए पानी का भंडारण सहित अन्य जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें
भगवानपुर बाजार में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र का निदेशक ने किया उद्घाटन
सीओ ने गौरमजरूआ आम भूमि पर से हटाया अतिक्रमण
NEET मामले पर आखिर विपक्ष चर्चा क्यों नहीं कर रहा?
कट्टा और कारतूस के साथ 2 बदमाश अरेस्ट:वैशाली पुलिस ने सराय थाना क्षेत्र से की कार्रवाई, मामला दर्ज
जमुई में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा:पाकिस्तान नंबरों से आते थे QR कोड
गया जी: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले लॉज में चल रहा था सॉल्वर गैंग का सिंडिकेट
