Headlines

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में स्कूली छात्रा से दिनदहाड़े सोने की हनुमानी लूटी

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में स्कूली छात्रा से दिनदहाड़े सोने की हनुमानी लूटी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मुजफ्फरपुर  जिला के साहेबगंज थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा के गले से सोने की हनुमानी लूट ली. विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर छात्रा को घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्कूल से लौटते समय हुई वारदात पीड़िता शिवांगी कुमारी, रजवाड़ा के सहनी टोला निवासी कुंदन सहनी की पुत्री है और मध्य विद्यालय रजवाड़ा में दूसरी कक्षा की छात्रा है. छात्रा ने बताया कि विद्यालय से छुट्टी के बाद वह घर लौट रही थी.

 

इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे रोककर गले से सोने की हनुमानी छीनने की कोशिश की.विरोध करने पर चाकू से किया हमला छात्रा के अनुसार, वह डरकर भागने लगी तो बदमाशों ने दोबारा झपट्टा मारा और चाकू से हनुमानी काटने लगे. शोर मचाने और विरोध करने पर अपराधियों ने उसकी गर्दन और कान के पास वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई.

 

बाद में उसे एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले जाया गया.पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.लोगों में बढ़ी चिंता दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से बच्चों को विद्यालय भेजने को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है. लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.

यह भी पढ़ें

पटना में विशेष अभियान के दौरान 179 गिरफ्तार, पुलिस पर हमला मामले में 11 आरोपी दबोचे गए

दारौंदा में RCH हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, सैकड़ों मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

नीट पेपर लीक मामले में NTA ने बड़ा ऐक्शन लिया है

सीवान में 25 जुलाई को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

Leave a Reply

error: Content is protected !!