प्रथम प्रयास में अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण कर आमडाढी-कर्णपुरा गांव के आदित्य कुमार सिंह ने बढ़ाया एकमा का मान
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

सारण जिला के एकमा प्रखंड क्षेत्र के आमडाढ़ी-कर्णपुरा गांव निवासी एवं सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर संजय कुमार सिंह के पुत्र आदित्य कुमार सिंह ने प्रथम प्रयास में ही अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) उत्तीर्ण कर अपने गांव, प्रखंड तथा जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
समाजसेवी विजय कुमार सिंह ने बताया कि आदित्य कुमार सिंह ने आर्मी लॉ कॉलेज, पुणे (सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से संबद्ध) से पाँच वर्षीय बीबीए-एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है। अपनी पांच वर्षीय विधि शिक्षा के दौरान उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सहित देश के अनेक प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन में विधिक प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक अनुभव अर्जित किया।
प्रथम प्रयास में अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब वे बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में अधिवक्ता के रूप में अपना नामांकन कराकर विधि व्यवसाय में अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत करेंगे।
वहीं अधिवक्ता आदित्य कुमार सिंह की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरणा मिलेगी।
यह भी पढ़ें
एकमा थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 25,500 रुपये का कटा चालान
सिधवलिया बाजार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
दरौली में अभियान बसेरा कार्यक्रम के तहत 16 पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरित
पटना हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रूपेश देव बने नए महानिबंधक; कई जिलों के जिला जज बदले…
