Headlines

26 दिन की जिद, सड़कों से सत्ता के दरवाज़े तक… आखिर झुकी सरकार!

26 दिन की जिद, सड़कों से सत्ता के दरवाज़े तक… आखिर झुकी सरकार!
* धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, आंदोलन खत्म

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

देशभर में सुर्खियों में रहा CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का आंदोलन आखिरकार शनिवार को समाप्त हो गया। 26 दिनों तक जंतर-मंतर पर चले धरना-प्रदर्शन, छात्रों के समर्थन में उठी आवाज़ और लगातार बढ़ते राजनीतिक दबाव के बाद सरकार और आंदोलनकारियों के बीच सहमति बन गई।

आंदोलन के दौरान देशभर में प्रदर्शन हुए, विपक्ष ने सरकार पर तीखे हमले किए और शिक्षा व्यवस्था को लेकर बहस तेज होती गई। इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, जिसे आंदोलनकारी अपनी बड़ी राजनीतिक जीत मान रहे हैं।

शनिवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई बातचीत के बाद CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने संयुक्त प्रेस वार्ता में आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की।

प्रेस वार्ता में कहा गया कि सरकार के साथ तीन दौर की बातचीत हुई और आंदोलन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद जंतर-मंतर पर बैठे सभी प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील की गई।

आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेना तथा नीट प्रभावित छात्रों को राहत शामिल थीं। उनका दावा है कि इन मुद्दों पर सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया है।

26 दिनों तक चला यह आंदोलन केवल जंतर-मंतर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश के कई राज्यों में छात्रों और विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन ने इसे राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि सरकार अपने आश्वासनों को किस तरह और कब तक लागू करती है।

यह भी पढ़ें

भगवानपुर हाट की खबरें : राज रोशन सिंह महाविद्यालय के संस्थापक की पुण्यतिथि मनाई गई

100 दिन सरकार के पूरे होने पर सेवा संकल्प समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

हरिद्वार में मजदूर की मौत, शव पहुंचते मचा कोहराम

प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों का बीडीओ व बीईओ करेंगे जांच

हुस्सेपुर के अंशु कुमार ओझा बने एसबीआई के सर्किल बेस्ड ऑफिसर, दी बधाई

भारत से मेडागास्कर तक Gen Z विरोध प्रदर्शनों की कमान संभाल रहे हैं, क्यों?

फर्जी लिंक के झांसे में आकर दुकानदार के क्रेडिट कार्ड से ₹1.26 लाख की साइबर ठगी

जनता दरबार में चार लंबित मामलों का हुआ निपटारा, तीन नए आवेदन आए

एकमा थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 25,500 रुपये का कटा चालान

सिधवलिया बाजार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

दरौली में अभियान बसेरा कार्यक्रम के तहत 16 पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरित

Leave a Reply

error: Content is protected !!