Headlines

केंद्र सरकार ने प्रल्हाद वेंकटेश जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने प्रल्हाद वेंकटेश जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी 

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

देशभर में छात्रों के प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, केंद्र सरकार ने कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रल्हाद वेंकटेश जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी है।

प्रल्हाद जोशी कौन हैं?

प्रल्हाद जोशी भाजपा के अनुभवी सांसद और प्रधानमंत्री मोदी के विश्वसनीय कैबिनेट सहयोगी हैं। कर्नाटक के धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से वे लगातार कई बार सांसद चुने जा चुके हैं। उन्होंने भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है और राज्य में पार्टी का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राष्ट्रपति भवन की अधिसूचना के अनुसार, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जोशी अपने मौजूदा मंत्रालयों के साथ-साथ अब शिक्षा मंत्रालय भी संभालेंगे।

कर्नाटक से शुरू हुआ राजनीतिक करियर

जोशी के राजनीतिक करियर की शुरुआत कर्नाटक में स्थानीय स्तर पर काम करने से हुई। वे पहली बार 1990 के दशक की शुरुआत में हुबली में ईदगाह मैदान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के विरोध में हुए जन प्रदर्शनों के दौरान सुर्खियों में आए। तब से वे विरोध प्रदर्शनों के माध्यम से इस क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पहचान बना रहे हैं।

प्रल्हाद जोशी ने 2004 में धारवाड़ से अपनी पहली लोकसभा सीट जीती थी। मतदाताओं ने उन्हें फिर से निर्वाचित किया। इसके बाद 2009, 2014, 2019, और फिर 2024 में भी सांसद बने। उन्होंने 2012 से 2016 तक भाजपा के कर्नाटक राज्य अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है और पूरे राज्य में पार्टी के संचालन का प्रबंधन किया है।

प्रल्हाद जोशी केंद्र सरकार में शासन का एक प्रमुख चेहरा हैं, जिन्होंने संसद में दो दशकों से अधिक समय तक कार्य किया है। शिक्षा मंत्रालय में उनका स्थानांतरण एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत है, क्योंकि यह विभाग देश भर के स्कूलों और कॉलेजों में नीति कार्यान्वयन का कार्य करता है।

प्रल्हाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद संभाल लिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्ति जिम्मेदारी दी गई, जिसके एक दिन बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया।

पद संभालने के बाद, जोशी ने कहा कि वह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा कर रहे है और विभाग के बारे में जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने शिक्षा को अपने लिए एक नया विषय बताया।

पद संभालने के बाद, पत्रकारों से बात करते हुए जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है और वह मंत्रालय के बार में विस्तार से कुछ भी कहने से पहले उसे समझने के लिए समय लेंगे।

मैंने आज पद ग्रहण किया है- प्रल्हाद जोशी

प्रल्हाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझ पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। मैं कल कर्नाटक में था। मैं कल रात को यहां पहुंचा और आज सुबह पद संभालने आया। मैंनें पदभार ग्रहण कर लिया है। मैं यहां की सभी जानकारियों और लिए जाने वाले फैसलों की समीक्षा कर रहा हूं। मैं जानकारी इकठ्ठा कर रहा हूं और पूरे मंत्रालय के कामकाज को समझने की कोशिश कर रहा हूं।

शिक्षा मेरे लिए एक नया विषय है- प्रल्हाद जोशी

आज हमारी लगातार बैठक हुईं। यह मेरे लिए एक नया विषय हैं। मैंने आज पद संभाला है और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की है। यह एक बहुत बड़ा विभाग है, इसलिए इसे पूरी तरह समझने के बाद ही मैं आपसे विस्तार से बात करूंगा।

प्रल्हाद जोशी ने पीएम मोदी का जताया आभार

पद संभालने के तुरंत बाद, जोशी ने ‘एक्स’ पर एक संदेश साझा किया और शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, आज मैंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। मुझ पर भरोसा जताने और मुझे यह ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं।” उन्होंने आगे कहा कि मैं इसे विनम्रता और कर्तव्य की गहरी भावना के साथ स्वीकार करता हूं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!