पूर्व एमएलसी के जिला प्रतिनिधि सुनील पांडेय की हृदय गति रुकने से असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
श्रीनारद मीडिया,अमित कुमार, दरौली, सीवान (बिहार):

पूर्व एमएलसी टुन्नाजी पांडेय के जिला प्रतिनिधि दरौली के तरिवनी निवासी सुनील पांडेय का देवशायनी एकादशी शनिवार की देर रात्रि हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
बताया जाता है कि अचानक उनकी तबीयत शनिवार की देर रात बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए मैरवा अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में हीं उनकी मौत हो गई चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) के कारण हुई।

दिवंगत अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सक्रियता के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उनका अंतिम संस्कार दरौली सरयू नदी के शिवाला घाट पर रविवार को किया गया। वही अंतिम संस्कार में भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी पूर्व एमएलसी टूना जी पाण्डेय सहित सैकड़ों गणमान्य लोग भाग लियेे। उनके निधन पर श्रीनारद मीडिया परिवार श्रीसीताराम जी अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता है।
यह भी पढ़ें
सिसवन सीओ ने जमीनी विवादों का किया निपटारा
सिसवन की खबरें : चोरी के बाइक के साथ एक गिरफ्तार
केंद्र सरकार ने प्रल्हाद वेंकटेश जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी
पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा नया दायित्व-प्रल्हाद जोशी
81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा एवं गौ गर्जना महासभा पूर्ण कर काशी पधारे शंकराचार्य जी महाराज
