सीवान में दधीचि देहदान समिति का भव्य सम्मेलन
50 से अधिक लोगों ने लिया अंगदान-देहदान का संकल्प
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

दधीचि देहदान समिति, सीवान इकाई द्वारा शहर के उत्सव पैलेस में आयोजित अंगदान एवं देहदान जागरूकता सम्मेलन रविवार को भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में जिले सहित विभिन्न स्थानों से आए 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि 50 से अधिक लोगों ने अंगदान एवं देहदान का संकल्प लेकर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दधीचि देहदान समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं सिक्किम के पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद चौरसिया, बिहार महासचिव पद्मश्री विमल कुमार जैन, प्रदेश सचिव आनंद प्रधान, अरुण सत्यमूर्ति, प्रो. मनोज संडेलवाल, समिति के संरक्षक डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. श्वेता रानी, डॉ. संजय सिंह तथा सिवान इकाई के अध्यक्ष नीलेश वर्मा ‘नील’ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि श्री गंगा प्रसाद चौरसिया ने कहा कि अंगदान और देहदान मानव जीवन की सर्वोच्च सेवा है। मृत्यु के बाद भी अपने अंग एवं शरीर का दान कर कई लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है तथा मेडिकल छात्रों की शिक्षा और शोध कार्य को नई दिशा मिल सकती है। पद्मश्री विमल कुमार जैन ने कहा कि जागरूकता ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है और समाज के प्रत्येक वर्ग को इससे जुड़ना चाहिए।
प्रदेश सचिव आनंद प्रधान, प्रो. मनोज संडेलवाल एवं अरुण सत्यमूर्ति ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगों से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने और अंगदान-देहदान का संकल्प लेने की अपील की।

दधीचि देहदान समिति, सिवान इकाई के अध्यक्ष नीलेश वर्मा ‘नील’ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अंगदान किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है, जबकि देहदान चिकित्सा शिक्षा के लिए अमूल्य योगदान है। उन्होंने बताया कि समिति का उद्देश्य सिवान जिले में अधिक से अधिक लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है।
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. संजय सिंह एवं डॉ. श्वेता रानी ने अंगदान एवं देहदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए इसके वैज्ञानिक एवं चिकित्सकीय महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। सम्मेलन के दौरान संकल्प लेने वाले सभी लोगों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य से जुड़ सकें।
सम्मेलन को सफल बनाने में सतीश शर्मा, राकेश सहाय, कुमार प्रशांत, आशुतोष कुमार, राकेश कुमार, राघवेन्द्र प्रताप, भारत भूषण पांडेय, अक्षत नील वर्मा, राजीव रंजन, ब्रिपेंद्र सिंह, डॉ. भगवान सिंह, आकाश श्रीवास्तव एवं राजेश कुमार ‘राजू’ सहित दधीचि देहदान समिति, सिवान जिला इकाई के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह भी पढ़ें
विदेशी फंडिंग के बयान को गलत तरीके से किया गया पेश
भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
सीवान में “THE BURGER NATION” के नए आउटलेट का हुआ भव्य उद्घाटन
केंद्रीय विद्यालय मशरक ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
सिसवन सीओ ने जमीनी विवादों का किया निपटारा
सिसवन की खबरें : चोरी के बाइक के साथ एक गिरफ्तार
केंद्र सरकार ने प्रल्हाद वेंकटेश जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी
पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा नया दायित्व-प्रल्हाद जोशी
81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा एवं गौ गर्जना महासभा पूर्ण कर काशी पधारे शंकराचार्य जी महाराज
