Headlines

बगौरा पुलिस चौकी परिसर में हुआ  निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का  आयोजन 

बगौरा पुलिस चौकी परिसर में हुआ  निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का  आयोजन

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।

सीवान जिला के दारौंदा प्रखंड अंतर्गत बगौरा स्थित पुलिस चौकी परिसर में रविवार को ममता मेडिकल अस्पताल के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पूर्व जिला पार्षद बीरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में नेत्र रोग, हड्डी रोग सहित अन्य सामान्य बीमारियों से संबंधित मरीजों का उपचार अनुभवी डॉक्टरों द्वारा किया गया। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा बीमारी से बचाव के उपाय भी बताए। इस दौरान कई लोगों ने आंख, जोड़ों के दर्द, कमर दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिकित्सकों से परामर्श लिया।
स्वास्थ्य शिविर में लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की जांच की भी निःशुल्क व्यवस्था की गई थी। मरीजों की शुगर जांच, खून की जांच, ब्लड प्रेशर की जांच समेत अन्य जरूरी जांच मुफ्त में की गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने मरीजों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार उचित सलाह दी।
इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद बीरेन्द्र शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित होने से लोगों को समय पर बीमारी की जानकारी मिल जाती है और सही इलाज संभव हो पाता है।
शिविर में आसपास के गांवों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की गई। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!