बड़हरिया में प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

बड़हरिया में प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार): ।

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के पुरानी बाजार में नवनिर्मित शिव व विश्वकर्मा भगवान में शिव परिवार और भगवान विश्वकर्मा की मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा के पूर्व बुधवार की संध्या में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आरुष जी महाराज और महंत श्रीभगवान दास जी महाराज के नेतृत्व में यज्ञस्थल से हाथी-घोड़े और गाजे- बाजे के साथ निकली शोभायात्रा पुरानी बाजार, आंबेडकर नगर,थाना चौक,बड़हरिया बाजार, जामो चौक, तरवारा रोड आदि होते हुए रामजानकी मंदिर परिसर पहुंची,जहां यज्ञाचार्य अभिजीत शास्त्री ने विधिवत पूजा-अर्चना करायी। शोभायात्रा पुन: उसी मार्ग से यज्ञस्थल पर पहुंची।

नगर परिक्रमा के श्रद्धालु महिला-पुरुषों का उत्साह चरम पर देखा गया है।इस अवसर पर यज्ञाचार्य अभिजीत शास्त्री,पं दीपक शास्त्री, पं रामेश्वर मिश्र, बीजेपी नेता अनुरंजन मिश्र, यज्ञ अध्यक्ष रघुनाथ शर्मा, तारकेश्वर शर्मा, पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद, श्यामसुंदर जी, महेश शर्मा, बबन साह,प्रेम प्रकाश सोनी, किशोर

 

श्रीवास्तव,भोलू तिवारी शंकर सोनी,रामनाथ सोनी,विनोद साह, अशोक शर्मा,रंजन सिंह,धर्मनाथ सिंह,मनोज सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।बुधवार को स्थापना से पूर्व श्रद्धालुओं ने देव मूर्तियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली।


नव निर्मित मंदिर में उत्सव पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित की गई। मूर्ति स्थापना से पूर्व श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मंदिर परिसर नवनिर्मित मंदिर में सोमवार को महानुष्ठान के बाद देव मूर्तियां स्थापित की गई, जबकि गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़े

सीवान में  दुष्कर्मी को न्यायालय ने दिया सश्रम आजीवन कारावास

Raghunathpur: राजपुर व करसर पंचायतो में जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने की जांच

Raghunathpur: 14 को आएंगे सारण जिला अध्यक्ष समरेन्द्र बहादुर सिंह

Leave a Reply

error: Content is protected !!