Headlines

महिला के हाथों से झपट्टा मार उच्चको ने तीस हजार रुपया छीन हुआ फरार

महिला के हाथों से झपट्टा मार उच्चको ने तीस हजार रुपया छीन हुआ फरार

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर,

 

भारतीय स्टेट बैंक शाखा अमनौर से पैसा लेकर घर लौटने के दौरान एक महिला से उच्चको ने छीन हुए फरार।पीड़ित महिला खोरी पाकर गोविंद गांव के निलबरन राय की पत्नी शैल देवी बताई जाती है।इन्होंने अज्ञात अपराधियो के बिरुद्ध थाना में लिखित शिकायत की है।

इन्होंने बताया कि आवश्यक कार्य को लेकर बैंक से तीस हजार रुपया निकाल प्लास्टिक में रख पैदल घर लौट रहे थे।एच आर कॉलेज के निकट गढ़ देवी मंदिर के पास अचानक पीछे से बाइक सवार अपराधी आये हाथों से पैसा झपट्टा मार सोनहो की तरफ फरार हो गए।

महिला शोर मचाते रही पर आस पास के लोग मूकदर्शक बने रहे।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच मामले की छान बिन शुरू कर दिया।सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि अपराधी महिला का बैंक से ही पीछा किये हुए है।पहले पैदल कुछ दूर तक पीछा किया फिर एक साथी के साथ बाइक से पीछा किया मौका मिलते ही झपटा मार फरार हो गया।

यह भी पढ़े

एमडीए अभियान में कम्युनिटी रेडियो बना ज़मीनी ताक़त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय इजरायल दौरे पर जाएंगे

जगद्‌गुरु शंकराचार्य जी ने आरम्भ किया धर्म परीक्षा क्विज

सरला माहेश्वरी का नहीं रहना

महाशिवरात्रि का लालित्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!