बाबा महेंद्रनाथ धाम में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत अंतर्गत मेंहदार स्थित ऐतिहासिक बाबा महेंद्रनाथ धाम में शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। मान्यता है कि इस धाम में पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

धाम के प्रधान पुजारी ललका बाबा ने बताया कि शिवरात्रि के मौके पर लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने बाबा महेंद्रनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, जल और फूल चढ़ाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।शिवरात्रि को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
मौके पर चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय रंजन कुमार, सिसवन अंचलाधिकारी उदयन सिंह तथा सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सांप के काटने से महिला बेहोश
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव में सांप के काटने से एक महिला बेहोश हो गई। महिला स्थानीय निवासी अखिलेश राय की पत्नी ललिता देवी है। वह खेतों में काम करने गई थी तभी उसे सांप ने काट दिया। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया.।
यह भी पढ़ें
शुभेंदु अधिकारी सरकार ने लागू किया गुंडा ऐक्ट
गयाजी- ई-रिक्शा ड्राइवर के खाते में 759 करोड़
50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी टिंकू सिंह गिरफ्तार
जनता दरबार का आयोजन कर जमीनी विवादों का निपटारा
