Headlines

बसंतपुर मुखिया संघ ने सिद्धार्थ कुमार एलईओ को किया सम्मानित

बसंतपुर मुखिया संघ ने सिद्धार्थ कुमार एलईओ को किया सम्मानित

श्रीनारद मीडिया, सुभाष कुमार शर्मा, सीवान (बिहार):

 

सीवान जिला के बसंतपुर प्रखंड में कार्यरत सिद्धार्थ कुमार एलईओ को एसडीएम बनने पर मुखिया संघ बसंतपुर के द्वारा शॉल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया l वहीं इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद होकर कार्यक्रम की शुरुआत किए और कलम डायरी दिए l

 

बीडीओ श्री श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में एलिईयो सिद्धार्थ कुमार ने मिलजुल कर कार्य करने में सहयोग किया है, इनके सहयोग को यादों में संजोय कर रखा जाय तो भी कम ही होगा l मौके पर कन्हौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह ने कहा है एलियों सिद्धार्थ कुमार बहुत ही मिलनसार व्यक्ति हैं, किसी भी समय श्री कुमार प्रतिनिधि या अधिकारी से मुस्कुरा कर ही बात करते थे और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में लगे रहते थे l

 

श्री सिंह ने कहा कि सिद्धार्थ कुमार जिस तरह अपने पद पर कार्यरत थे, उसी तरह एसडीएम बनने पर भी उनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है l श्री सिंह ने कहा कि एलियो सिद्धार्थ कुमार का कार्यकाल हम मुखिया संघ के लिए याद रहेगा l

 

वहीं एलियो सिद्धार्थ कुमार ने भी बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, मुखिया संजीव कुमार सिंह, मुखिया अजीत प्रसाद का अभिवादन स्वीकार कर प्रखंड प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त कियाl श्री कुमार ने कहा कि यह पल मेरे लिए बहुत ही गौरवान्वित करने वाला है कि आप लोग पहुंचे और मेरा स्वागत कियाl मौके पर बसंतपुर प्रखंड के कन्हौली पंचायत की मुखिया रंजू कुमारी सिंह के प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह,मोलनापुर पंचायत के मुखिया अजीत प्रसाद के साथ और भी प्रतिनिधि और कर्मी, कर्मचारी मौजूद थेl

 

यह भी पढ़ें

 बाबा महेंद्रनाथ धाम में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

शुभेंदु अधिकारी सरकार ने लागू किया गुंडा ऐक्ट

गयाजी- ई-रिक्शा ड्राइवर के खाते में 759 करोड़

50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी टिंकू सिंह गिरफ्तार

जनता दरबार का आयोजन कर जमीनी विवादों का निपटारा

जिला उद्योग केंद्र में रोजगार सृजन को लेकर हुई बैठक 

यूपी की खबरें :  गोरखपुर से एक दिन में 35 करोड़ रिकॉर्ड पौधरोपण के लक्ष्य वाले प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ

Leave a Reply

error: Content is protected !!