Headlines

जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत अवारी गाँव में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत अवारी गाँव में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

मांझी कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मढ़ौरा प्रखण्ड के अवारी गाँव में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को गरमा फसलों जैसे मूंग की सीधी बुवाई, उच्च क्यारी विधि से मक्के की बुवाई के साथ ही सब्जियों के बारे में जानकारी देना था। कृषि विज्ञान केन्द्र, माँझी के उद्यान विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र चंदोला ने जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम एवं इसके लाभ, गरमा सब्जियों के खेती, जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम की तकनीको जैसे गरमा मूंग की सीधी बुआई एवं इसके उत्पादन तकनीक, उच्च क्यारी विधि से मक्के की बुवाई एवं सीड हब योजना के तहत दलहनी फसलों का उत्पादन करने के बारे में विस्तृत में बताया।

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए तैयार करना और उन्हें नई तकनीकों से खेती करने के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में आवरी गांव से अरुण कुमार सिंह, मीना अरुण, नागमनी प्रसाद, अनिल कुमार वर्मा, उदय सिन्हा, नागेंद्र तिवारी, अवधेश उपाध्याय, विजय उपाध्याय, संत लाल राम, सुरेश राम, पशुपति प्रसाद, जगदम्बा प्रसाद, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, रमेश कुमार राम, अमरदीप कुमार वर्मा, सत्यनारायण प्रसाद, लालबहादुर प्रसाद, संजय कुमार सहित कुल 45 किसानों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

 

कार्यक्रम के अंत में, किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। बिहार सरकार के कृषि विभाग से किसान सलाहकार छट्ठू कुमार सिंह, सुमन कुमार तिवारी एवं अखिलेश कुमार राम एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, माँझी से टेक्निकल असिस्टेंट   मनोज कुमार एवं तकनीकी सहायक अवनीश पांडेय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

यह भी पढ़े

सिसवन की खबरें :  सर्प के काटने से  युवक अचेत, रेफर

बिहार के युवाओं का पलायन: हर सरकार का वादा, हर पीढ़ी की मजबूरी

महिलाओं को निराश किया है और अब इसके नतीजे भुगतने होंगे-नरेंद्र मोदी

विपक्ष ने बहुत बड़ी गलती कर दी- पीएम मोदी

विद्या भारती विद्यालयों के भैया बहन ने बढ़ाया सीवान का मान

Leave a Reply

error: Content is protected !!