Headlines

वाहन जांच के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

वाहन जांच के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ पर वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। घटना शुक्रवार की शाम बलिया मोड़ पर हुई, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने दो बाइक भी जब्त की हैं। इस संबध मे थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बलिया मोड़ पर पुलिस अवर निरीक्षक शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चल रहा था।

 

इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक को रोकने का इशारा किया गया। हालांकि,चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल द्वारा उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने वाहन जांच कराने से इनकार कर दिया और धमकी देते हुए फोन कर अपने दो अन्य साथियों को भी एक बाइक से बलिया मोड़ पर बुला लिया। इसके बाद चारों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

 

 

 

मारपीट में पुलिस अवर निरीक्षक शिव प्रताप सिंह को हल्की चोटे आई लेकिन सिपाही ब्रजेश कुमार शर्मा और अमित गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गश्ती टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक पल्सर और एक होंडा शाइन बाइक भी जब्त की है।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बलिया जनपद के बैरिया थाना अंतर्गत ठेकहा गांव निवासी दुर्गा चौधरी का पुत्र रामबाबू चौधरी और स्व. बीरबहादुर राय का पुत्र बिकेश कुमार के रूप में हुई है। जबकि अन्य दो आरोपी रेवती थाना अंतर्गत गोपालनगर गांव निवासी जनक प्रसाद का पुत्र तूफानी प्रसाद और भरत प्रसाद का पुत्र रंजीत प्रसाद बताए जाते हैं। जिसके विरुद्ध मांझी थाना मे पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक शिव प्रताप सिंह के बयान पर मांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायालय भेज दिया गया।

यह भी पढ़े

सिसवन की खबरें :  सर्प के काटने से  युवक अचेत, रेफर

बिहार के युवाओं का पलायन: हर सरकार का वादा, हर पीढ़ी की मजबूरी

महिलाओं को निराश किया है और अब इसके नतीजे भुगतने होंगे-नरेंद्र मोदी

विपक्ष ने बहुत बड़ी गलती कर दी- पीएम मोदी

विद्या भारती विद्यालयों के भैया बहन ने बढ़ाया सीवान का मान

Leave a Reply

error: Content is protected !!