एकड़ीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से ताड़ के पेड़ में लगा आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
श्रीनारद मीडिया, के के सिंंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

सारण जिला के एकमा प्रखंड के परसागढ़ दक्षिणी पंचायत के एकड़ीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह तेज बारिश व मेघ गर्जन के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ताड़ के पेड़ में आग लग गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई।
बताया गया कि शुक्रवार की तड़के अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई और लगातार मेघ गर्जन हो रहा था। इसी दौरान गांव के एक ऊंचे ताड़ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही पेड़ धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से दिखाई देने लगा।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने की तेज आवाज से लोग सहम गए थे। कुछ लोगों ने मोबाइल फोन में उक्त दृश्य का फोटो-वीडियो कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ ही देर में आसपास के लोग मौके पर जुट गए और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय पेड़ के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढ़े
गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने 115 किलोग्राम कोकीन किया जब्त
‘बार-बार कैसे लीक हो रहे हैं पेपर’-सुप्रीम कोर्ट
कर्नाटक में ‘जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट’ बनी कांग्रेस के लिए नया सिरदर्द
डोहर गांव की बेटी सृष्टि सिंह का बिहार पुलिस में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
