Headlines

दारौंदा में दिव्यांगता पहचान पत्र को लेकर विशेष शिविर आयोजित

दारौंदा में दिव्यांगता पहचान पत्र को लेकर विशेष शिविर आयोजित

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार)।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सिवान जिला के दारौंदा प्रखण्ड परिसर में मंगलवार  को दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (UDID) बनाने को लेकर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के सभी पात्र दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा निर्धारित विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र उपलब्ध कराना है, ताकि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दिव्यांगजनों की विधिवत चिकित्सीय जांच की गई। जांच के उपरांत 71 दिव्यांगजनों का ऑनलाइन पंजीकरण कर विशिष्ट दिव्यांगता पहचान कार्ड बनाया गया और 14 बैटरी चलित ट्राई साईकिल अप्लाई की गई।

अधिकारियों ने बताया कि विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र से दिव्यांगजनों को पेंशन, छात्रवृत्ति, रोजगार, स्वास्थ्य एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं में सुविधा मिलेगी।

मौके पर जिला सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सीवन रुपेश कुमार, डॉक्टर राघवेंद्र बाजपेई, ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर अक्षय लाल सिंह, डॉक्टर रुपेश कुमार, अस्पताल प्रबंधक जितेन्द्र सिंह, रूबी कुमारी, कार्यपालक सहायक मनोज कुमार, तथा प्रखण्ड संसाधन सेवी अरविन्द यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!