शादी में जाने के लिए बारात की गाड़ी में नहीं मिली सीट, इतनी सी बात पर आहत युवक ने कर लिया सुसाइड
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
बिहार के पूर्णिया जिले में एक युवक ने मामूली बात पर फांसी के फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। युवक शादी में जाने के लिए अपने घर से निकला। मगर बारात की गाड़ी में उसे जगह नहीं मिली तो आहत हो गया।
फिर घर आकर उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इतनी सी बात पर युवक द्वारा खुद की जान देने से लोग भी हैरान हैं।
यह मामला पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान परेरा पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित सत्संग भवन कामत टोला परेरा निवासी विलास मिस्त्री के 19 साल के बेटे अमित कुमार मिस्त्री के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार आधी रात की बताई जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, अमित के पड़ोस में एक युवक की शादी हो रही थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमित कुमार बारात के लिए घर से निकला। बारात की गाड़ी में उसे सीट नहीं मिली तो केनगर पेट्रोल पंप के पास से वह लौटकर अपने घर आ गया। घर आने के बाद वह विचित्र व्यवहार करने लगा।
पिता और अन्य परिजन ने उसे समझाया लेकिन बारात में नहीं जाने और सीट नहीं मिलने से वह गुस्साया हुआ था। आशंका है कि वह अपने अपमान को भुला नहीं पा रहा था।फिर रात में वह मौका पाकर घर के अंदर चला गया और गले में फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
इधर, सूचना पाकर केनगर थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची और जांच पड़ताल की। बताया गया है कि मृतक के परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने आवश्यक पंचनामा तैयार करते हुए बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अंतिम संस्कार की सहमति दे दी। अमित दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनें भी हैं। घटना के बाद के घर चीख-पुकार मची हुई है। माता पिता एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़े
लेखक प्रसून जोशी प्रसार भारती के चेयरमैन नियुक्त हुए
दूध से लदी पिकअप वैन पलटा, साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी
नगर पंचायत में छह हजार घरों की गणना को ले 61 कर्मी रवाना
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल
