Aandar: जदयू के सदस्यता अभियान चलाने को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

Aandar: जदयू के सदस्यता अभियान चलाने को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, आंदर, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के आंदर प्रखंड के रामजानकी मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कुंजबिहारी सिंह ने की।

बैठक में बताया गया कि बिहार के   मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के निर्देश पर आज से जदयू का व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। जिसमें प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य तथा 50 साधारण सदस्य बनाया जाना है।

प्रखंड अध्यक्ष कुंजबिहारी सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान की सफलता के लिए जदयू कार्यकर्ता गांव-गांव, टोला-टोला जाकर सभी बूथों पर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का काम करेंगे।

उक्त बैठक में प्रभारी ललन चौधरी, मुखिया अमरनाथ राम, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह, सुशील गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि रामाकांत पाठक, उमेश प्रसाद, लव सिंह, चंदन सिंह, जयराम साहनी, बलराम सिंह, मनु पाठक, राधेश्याम सिंह, केशव तिवारी, उमेश राम आदि ने विचार व्यक्त किये।

यह भी पढ़े

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की बड़हरिया कांड की निंदा, प्रशासन को ठहराया जिम्मेवार

चेहुल्लुम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर हुई शांति समिति बैठक में सौहार्द की अपील

 रामगढ़ पुलिस एसओजी टीम एवं सर्वलाइंस टीम का सराहनीय कार्य

दहेज प्रताड़ना मामले में पति गिरफ्तार 

Leave a Reply

error: Content is protected !!