समेकित कृषि प्रणाली पर आधारित कृषि गोष्ठी की हुई बैठक

समेकित कृषि प्रणाली पर आधारित कृषि गोष्ठी की हुई बैठक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड की भोपतपुर के जोगापुर कोठी के सरपंच सह प्रगतिशील किसान मो मुज्जमिल के दरवाजे पर गुरुवार को समेकित कृषि प्रणाली पर किसान गोष्ठी सह जिला के अन्दर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखियापति राजीव कुमार ने किया।

वहीं कार्यक्रम का संचालन सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह ने किया। जबकि किसानों का निबंधन का कार्य सहायक तकनीकी प्रबंधक पूनम कुमारी और दीपशिखा द्वारा किया गया। विदित है कि जोगापुर के प्रगतिशील किसान मो मुज्जमिल द्वारा समेकित कृषि प्रणाली की खेती की गयी है।आत्मा के उप परियोजना निदेशक आत्मा कलिकांत चौधरी द्वारा समेकित कृषि प्रणाली पर जानकारी देते हुए बताया कि इसमें एक ही स्थान पर कृषि के साथ-साथ पशुपालन, बकरीपालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, बागवानी आदि की खेती की जाती है।

इससे किसान को हर समय लाभ और आय का साधन उपलब्ध रहता है।साथ में समूह बना कर आसानी से समेकित कृषि प्रणाली की खेती कर सकते हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्यमोहन झा ने कृषि विभाग की योजनाओ के बारे में जानकारी दी।सीवान सदर के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मनीष पांडेय ने प्रधानमंत्री सिंचाई योजनाओं के बारे में और सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह ने आत्मा योजना के बारे में जानकारी दी।जबकि प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रविशंकर सिन्हा ने कृषक हित समूह और महिला खाद्य सुरक्षा समूह के बारे में जानकारी दी।

वहीं प्रगतिशील किसान सरपंच मो मुज्जमिल ने अपने समेकित फार्म के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम समापन के बाद मो मुज्जमिल के फार्म पर किसानों के साथ पदाधिकारियो ने भ्रमण और अवलोकन किया।

बैठक में कार्यक्रम में आत्मा के जिला परियोजना उपनिदेशक कालीकांत चौधारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्य मोहन झा, जिला पार्षद पति मो सोहैल,प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक सीवान सदर मनीष पांडेय, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक बड़हरिया रवि शंकर सिन्हा, सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह, दीपशिखा, पूनम कुमारी, कृषि समन्यवक कामतानाथ सिंह, किसान सलाहकार अनिल प्रसाद, राकेश कुमार गिरि, उपमुखिया सुबुक तारा ,वसीम अहमद, लालसा देवी, रिंकू देवी, विजय प्रसाद, केशव सिंह, शारदा देवी सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को लेकर क्या कहता हैं नियम?

बिहार के अरवल में पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या, ग्रामीणों ने घंटों तक जाम रखा मेन रोड

भारतीय इतिहास पर बनी फिल्में

पटना में बेखौफ अपराधियों ने मारी युवक को गोली, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पटना में बेखौफ अपराधियों ने मारी युवक को गोली, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!