सिसवन में पंचायत समिति की बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र साह की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति, मध्यान्ह भोजन (एमडीएम), बिजली व्यवस्था, शिक्षा सहित कई जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई।
रामगढ़ पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर सिंह ने बैठक में कई विभागीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने पूर्व की बैठकों में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा कराने तथा लगातार अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला के वरीय अधिकारियों को पत्र भेजने की मांग की।
वहीं, भागर पंचायत के मुखिया मुन्ना कुमार पासवान ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय भागर के जर्जर भवन और छत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने भवन की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की।
बैठक में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने बिजली आपूर्ति, शिक्षा व्यवस्था और एमडीएम से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया तथा इनके समाधान की मांग की।
बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, बीपीआरओ मोहम्मद शबाब, मुखिया पप्पू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
कट्टा और कारतूस के साथ 2 बदमाश अरेस्ट:वैशाली पुलिस ने सराय थाना क्षेत्र से की कार्रवाई, मामला दर्ज
जमुई में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा:पाकिस्तान नंबरों से आते थे QR कोड
गया जी: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले लॉज में चल रहा था सॉल्वर गैंग का सिंडिकेट
दो मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
मधेपुरा पुलिस का 24 घंटे का विशेष अभियान: 8 अभियुक्त गिरफ्तार
कैमूर के टॉप-10 कुख्यात अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, फरार आरोपी मुन्ना पासी भी दबोचा गया
सीवान के तीन शातिर वाहन चोर गोरखपुर में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
