शौच करने गया बालक की तालाब में डूबने से मौत
चिकित्सक के नहीं रहने पर सड़क जाम
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक के पचखंडा गांव में पोखरें में शौच के बाद पानी लेने के दौरान डूबने से एक लड़के की मौत हो गई। मृतक की पहचान पचखंडा गांव निवासी मंटू शर्मा के 11 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई। मृतक केन्द्रीय विद्यालय मशरक के वर्ग -4 का छात्र हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चों के साथ खेल रहा था उसी दौरान खेलने के दौरान गांव के पीछे चंवर की तरफ गया था वहीं पर शौच के बाद पोखरें में पानी के लिए गया और डूबने गया।
साथ में रहें एक बच्चे के चिल्लाने पर आस पास के लोग पहुंचे और डूबे बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में लाया गया, जहां चिकित्सक के नहीं रहने पर परिजन आक्रोशित हो गए। वहीं तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर सक्षम चिकित्सक के नहीं रहने पर परिजनों ने विरोध जताया और एन एच 227 ए राम जानकी पथ को जाम कर दियाऔर घंटों सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा हैं। परिजनों ने बताया कि कोई भी चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात नहीं था, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में कार्यरत आयुष चिकित्सक को ड्यूटी पर लगाया गया था,जबकि बीते महीने पहले ही सारण डीएम के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक रोस्टर जारी किया गया था जिसमें एमबीबीएस चिकित्सक की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई गई हैं। वहीं घंटों जाम के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सड़क जाम हटाया और आवागमन चालू कराया।
