Breaking

शराब बेटे ने नशे में अपनी ही माँ से किया दुष्कर्म 

शराब बेटे ने नशे में अपनी ही माँ से किया दुष्कर्म

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

देश की राजधानी दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक ने शराब के नशे में अपनी ही 55 वर्षीय मां से न केवल मारपीट की बल्कि उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बेटे ने मां को वारदात के बाद जमकर पीटा और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। मां ने अगले दिन मामले की शिकायत पुलिस को दी। जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित महिला अपने दो बेटों के साथ जाफरपुर कलां में रहती हैं। 15 मार्च की रात छोटा बेटा नाइट ड्यूटी पर था और बड़ा बेटा रात को शराब पीकर घर आया। आरोप है कि वह अपनी मां के कमरे में गया और गालियां देने लगा। इस बीच उसने कमरे का दरवाजा बंद किया। मां ने गेट बंद करने का कारण पूछा तो वह उनके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने तकिये से मां का मुंह दबाया और चुप रहने को कहा। महिला ने मना किया तो वह उनका गला दबाने लगा। इसके बाद आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित मां ने आरोप लगाया है कि बेटे ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसका फोन भी छीन लिया। अगली सुबह किसी तरह महिला ने अपना फोन वापस लिया और आपबीती पड़ोसी महिला को बताई। इसके बाद वह पड़ोसी महिला के घर ही चली गई। पड़ोसी महिला ने ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। पीड़ित महिला बाद में छोटे बेटे के साथ थाने पहुंचीं और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद केस दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़े

Leave a Reply

error: Content is protected !!