वेद पुराणों के साथ नवरात्री का भी है वैज्ञानिक महत्व   : महंत राजेंद्र पुरी 

वेद पुराणों के साथ नवरात्री का भी है वैज्ञानिक महत्व   : महंत राजेंद्र पुरी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरूक्षेत्र  :

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने सनातन धर्म में बताया नवरात्र का विशेष महत्व।

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी का नवरात्रों के अवसर पर श्री दुर्गा युवा समिति की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधान जयपाल कश्यप, विक्रम उप प्रधान, रामेश्वर कश्यप, राकेश कश्यप, रवि कश्यप, रमेश कश्यप, दर्शन कश्यप, श्याम कश्यप, पिंक पाल व सनी वाल्मीकि नवरात्र पूजन तथा भजन संकीर्तन में शामिल हुए। सनातन में नवरात्र पूजन का विशेष महत्व बताते हुए महंत राजेंद्र पुरी ने सर्वकल्याण का संदेश दिया।

उन्होंने सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को जारी रखते हुए नवरात्रों के अवसर पर कहा कि बहुत से लोग आधुनिकता के युग में शिक्षित होने के बाद अपने देवी देवताओं और इष्ट के प्रति अलग तरह का भाव रखते हैं। आज के युग में ज्यादातर लोग दूसरों को शिक्षा देते हुए कहते है कि भगवान मन में होता है। इस पर महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सबसे पहले तो यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि जो मन में भाव एवं श्रद्धा होती है।

उसके लिए भगवान के साक्षात दर्शन और अपनी प्रार्थना के लिए हमें भगवान के घर मंदिर में जाना ही होता है। उन्होंने कहा कि मंदिर में सम्पूर्ण विधि विधान से मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा करके भगवान को स्थान दिया जाता है।

सनातन धर्म में अपने इष्ट की पूजा करके ही प्रार्थना की जाती है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सनातन में मंदिरों एवं धर्म स्थानों पर जाने एवं पूजा अर्चना का पूरे विधि विधान से महत्व बताया गया है। इसकी वेदों पुराणों में पूरी जानकारी के साथ वैज्ञानिक महत्व बताया गया है।

उन्होंने कहा कि सनातन और हिंदू धर्म को मानने वालों को जागरूक होने के साथ समाज में फैलाई जाने वाली भ्रांतियों को दूर करने के भी सतर्क रहना चाहिए। भगवान शिव के आराध्य भगवान राम हम सब के राम एक हैं। भगवान श्री राम ही सनातन है और सनातन ही राम है। उन्होंने सभी से नवरात्रों में सात्विक रहने का प्रण लिया।

यह भी पढ़े

ब्रह्मचारिणी स्वरूप की श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा 

होम्योपैथी चिकित्सा मानवता की कर रही सेवा : प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान 

खेल-संबंधी टखने और पैर के लिगामेंट की चोटों के इलाज में आई क्रांति 

भागलपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी गोलू यादव को किया गिरफ्तार

शिवहर में आर्म्स के साथ चार युवक गिरफ्तार, लड़की ने दी थी गाली, उसी का बदला लेने आये थे

आन्दर में माले ने किया प्रखण्ड कमिटी का बैठक

 रघुनाथपुर पुलिस ने कुछ ही घंटो में चोर के साथ बाइक किया बरामद

नालंदा: 12 बदमाशों ने किसान को घेरकर मारी गोली, पूरे शरीर को कर दिया छलनी

दोस्त ने मुस्कान को दी नशे की ओवर डोज.. 18 साल की लड़की की मौत 

48 पीस फ्रूटी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!