Headlines

दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष बन गिरफ्तारी करने के नाम पर रूपये मांगने का आडियो वायरल ,दो कांड में ठगी

दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष बन गिरफ्तारी करने के नाम पर रूपये मांगने का आडियो वायरल ,दो कांड में ठगी

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 

मशरक में थानाध्यक्ष बन दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तारी करने के नाम पर रूपये वसूलने का मामला सामने आया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में बली विशुनपुरा गांव निवासी डिलेन कुमार राय ने बताया कि मारपीट और बाइक उठाकर जलानें के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

 

इसी में उनके नम्बर पर फोन कर अपने को मशरक थानाध्यक्ष बता कांड से जुड़े सभी मामलों को बताया और बोला कि हम एसपी कार्यालय आए हैं यहां गिरफ्तार आदेश के लिए रूपये लगेंगे। फोन करने वालें ने दो हजार रुपए भेजने को बोला। वहीं आडियो में बोला जा रहा है कि रूपये देने पर गिरफ्तारी आदेश जारी किया जाएगा।

 

वहीं सिउरी गांव निवासी सनोज कुमार के द्वारा दर्ज कांड संख्या 321/26 में फोन कर 5 हजार रुपए पे फोन के माध्यम से ठगी कर ली गई। वहीं ऐसा ही मामला सेरुकहा गांव में भी आया जिसमें भी फोन कर दो हजार रुपए कांड के अनुसंधान के नाम पर पे फोन के माध्यम से ले लिए गये हैं।

 

मामले में थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी से जानकारी ली गई तों उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोगों को ऐसे ठगों से सावधान रहने की जरूरत है यदि ऐसा कोई भी फोन आता है तों निडर होकर मामला उनके संज्ञान में लाए,ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएंगी। वहीं उन्होंने कहा कि ठगी वालें मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।

 

यह भी पढ़े

छपरा में ईयरफोन ब्लास्ट होने से युवक बुरी तरह जख्मी

रोहतास में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का बड़ा एक्शन, सासाराम अंचलाधिकारी समेत 3 अरेस्ट

रोहतास में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का बड़ा एक्शन, सासाराम अंचलाधिकारी समेत 3 अरेस्ट

लखनऊ नशीला इंजेक्शन लगाकर मरीज से दुष्कर्म, डॉक्टर निलंबित

सीवान: मैरवा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

फर्जी आधार कार्ड बना रहे दो युवक गिरफ्तार, एक लेपटॉप, प्रिंटर व आई स्कैनर जब्त

Leave a Reply

error: Content is protected !!