सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बीईओ ने प्रधानाध्यापकों के साथ किया बैठक
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखंड के हरि की उच्च विद्यालय आफर के सभागार में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक को की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई बैठक में सामाजिक अंकेक्षण से जुड़े अधिकारी जिला संसाधन सेवी संदीप कुमार सिंह जिला केआरपी अजय कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विमला देवी प्रखंड संसाधन सेबी पंकज कुमार अरुणा कुमारी अकाउंटेड अनुरंजन कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।
इन्होंने सामाजिक अंकेक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपना विचार रखा उन्होंने बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायत हरनारायण कल्याण अपहर बसंतपुर धरहरा खुर्द धर्मपुर जाफर और ढोरलाही कैथल में अवस्थित विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण दिनांक 25 मई 26 से 29,जून, 26 तक सामाजिक अंकेक्षण के टीम (sarp )के द्वारा होना है।
उन्होंने बताया है कि यह अंकेक्षण कार्य पूरे जिले के 20% विद्यालयों में विभागीय स्तर से उपलब्ध कराए गए कैलेंडर के अनुसार कराया जाना है जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में अमनौर प्रखंड के 70 विद्यालय को शामिल किया गया है ग्रीष्म आकाश के बाद शेष विद्यालयों का अंकेक्षण कार्य संस्था द्वारा किया जाएगा।
निदेशक अनुसार अंकेक्षण कार्य प्रारंभ करने के पहले संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ सोशल आडिट टीम के सदस्यों के साथ समन्वय हेतु आज बैठा की गई अधिकारियों ने प्रधानाध्यापक को बताया कि समग्र शिक्षा से संबंधित निम्न दस्तावेजों की जांच की जानी है ।
विद्यालय शिक्षा समिति प्रबंधन समिति के सदस्यों का विवरण विद्यालय शिक्षा समिति प्रबंधन समिति के सदस्यों की बैठक करवाई ,कार्यवाही पंजी, किताब पोशाक और छात्रवृत्ति से संबंधित पंजी शिकायत निवारण पंजी विद्यालय अनुदान व्यय पंजी, रजिस्टर बैंक खाता विवरणी पिछले तीन माह का स्टाफ उपस्थिति पंजी की छाया प्रति पिछले तीन माह का वर्ग अनुसार उपस्थिति पंजी की छाया प्रति प्रमुख उपलब्धियां एवं फिट इंडिया खेलो इंडिया से संबंधित छाया प्रति अन्य कोई प्रासंगिक दस्तावेज के अभिलेख के साथ कागज जमा करना है।तथा अंकेक्षण के दौरान प्रस्तुत करना है।अधिकारियों ने शिक्षको को आगाह किया कि इस दौरान किसी तरह का अवकाश स्वीकार नही होगी।
यह भी पढ़े
छपरा में ईयरफोन ब्लास्ट होने से युवक बुरी तरह जख्मी
रोहतास में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का बड़ा एक्शन, सासाराम अंचलाधिकारी समेत 3 अरेस्ट
रोहतास में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का बड़ा एक्शन, सासाराम अंचलाधिकारी समेत 3 अरेस्ट
लखनऊ नशीला इंजेक्शन लगाकर मरीज से दुष्कर्म, डॉक्टर निलंबित
सीवान: मैरवा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
फर्जी आधार कार्ड बना रहे दो युवक गिरफ्तार, एक लेपटॉप, प्रिंटर व आई स्कैनर जब्त
