Balia: पूर्व महामंत्री मनन दुबे के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन

Balia: पूर्व महामंत्री मनन दुबे के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, बलिया (उत्तर प्रदेश)

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद बलिया के द्वारा नौजवानों की पहचान व टीडी कॉलेज के पूर्व महामंत्री मनन दुबे के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन कर गहरा दुख व्यक्त किया गया। संगठन के कैंप कार्यालय आनंदनगर पर आयोजित शोक सभा में उपस्थित वक्ताओं ने मनन दुबे के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने कहा कि बहुत ही कम समय में मनन दुबे ने जनपद सहित प्रदेश में एक अलग पहचान बना ली थी। सब के सुख दुख में हमेशा शामिल रहने वाले व्यक्ति थे। उनके निधन से ब्राह्मण समाज सहित पुरे जनपद में एक अपूरणीय क्षति हुई है।

शोक सभा में चंद्रशेखर उपाध्याय, नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी, दयाशंकर तिवारी, ओम प्रकाश पांडे, रिंकू दुबे, विष्णु कुमार मिश्र, सत्येंद्र पांडे, अवनीत तिवारी, अमरनाथ तिवारी, प्रियंवद दुबे, राजू दुबे, जितेंद्र तिवारी, पप्पू मिश्र, श्रीप्रकाश तिवारी सहित तमाम पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

यह भी पढ़े

टेक्नीशियन स्टूडेंट बन गया मोबाइल लुटेरा

मढ़ौरा एसडीओ ने जाति जनगणना को लेकर पर्यवेक्षको के साथ किया समीक्षा बैठक  

मैट्रिक परीक्षा के एडमिट कार्ड वितरण में अवैध पैसा वसूली का छात्रों ने विरोध कर किया प्रदर्शन

कैलेंडर’ शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई?

राधामोहन चौबे ‘ अंजन ‘ : स्मृति शेष – गंवई लोक के गीतकार

डॉ. विद्यानिवास मिश्र:हिंदी और संस्कृत के प्रकांड विद्वान व साहित्यकार

ब्रजकिशोर बाबू के प्रति श्रद्धा से रोशन थी वह शाम!

Leave a Reply

error: Content is protected !!