Balia: ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की बैठक रेवती के त्रिकालपुर में हुई संपन्न

Balia: ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की बैठक रेवती के त्रिकालपुर में हुई संपन्न

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

ब्राह्मणों के इतिहास एवं गौरव पर हुई चर्चा

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, बलिया (उत्तर प्रदेश)

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की एक बैठक रेवती के त्रिकालपुर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम भगवान परशुराम के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। तत्पश्चात भगवान परशुराम की बंदना एवं आरती हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता बासडीह विधानसभा अध्यक्ष ददन पांडे जी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संगठन के जिला संरक्षक सी बी मिश्र ने कहा कि वर्तमान परिवेश में संगठन के प्रासंगिकता अपने आप बढ़ती जा रही हैं उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठक हर विधानसभा में होनी चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे रिंकू ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन का सदस्यता अभियान चल रहा है जिसका समापन अक्षय तृतीया भगवान श्री परशुराम जी के जयंती पर भव्य कार्यक्रम के रूप में किया जाएगा। संगठन के आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पांडे ने कहा कि संगठन बलिया के साथ-साथ पूरे प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लिए कार्य कर रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्र ने ब्राह्मणों के इतिहास एवं गौरव पर चर्चा की।

संगठन के जिला संरक्षक दयाशंकर तिवारी ने कहा कि भविष्य में संगठन जगह-जगह पर संस्कारशाला का आयोजन करेगा, जिसमें ब्राम्हण समाज के बच्चों को धर्म एवं संस्कृति से परिचित कराया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ एक आदर्शवान संस्कारवान एवं चरित्रवान समाज की स्थापना के लक्ष्य को लेकर चल रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण है तो संस्कार है संस्कार है तो संस्कृति है संस्कृति है तो हिंदुत्व है तथा हिंदुत्व है तो हिंदुस्तान है। इसलिए हम सभी को अपने संस्कृति एवं संस्कार का जीवन पर्यन्त पालन करना चाहिए।

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ इस दिशा में बहुत सारे माध्यमों से बहुत सारे कार्यों में अग्रसर है। उन्होंने सभी से आग्रह किया संगठन को मजबूत करने का काम करें। बैठक में सत्येंद्र कुमार पांडे, राकेश तिवारी, पप्पू चौबे, राजेश तिवारी, रवि मिश्र, विजय मिश्र, राजेश पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

 प्रेमिका के पति को सात वर्षों से शराब पीला प्रेमी उसके ही घर में करता था रंगरेलिया

योगी के यूपी में मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा.

पोषण अभियान की सफलता को लेकर जिला समन्वय समिति की हुई बैठक

चमकी बुखार से बचाव के लिए बच्चों को रात में अच्छी तरह खिलायें भोजन 

दोनों ने किया था एकरार,एक ने खाया जहर दूसरी हुई फरार.

Leave a Reply

error: Content is protected !!