Headlines

बीडीओ 46 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बीडीओ 46 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

निगरानी विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को बैसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) राजकुमार चौधरी को 46 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई एक वेंडर की शिकायत के आधार पर की गई। गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी अधिकारी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया।

 

 

वेंडर की शिकायत पर हुई कार्रवाई मामले की शुरुआत स्थानीय वेंडर राज किरण की शिकायत से हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्होंने बैसा प्रखंड में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत करीब 16 लाख रुपये की सामग्री की आपूर्ति की थी। भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले बीडीओ राजकुमार चौधरी लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे। सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल शिकायत मिलने के बाद विशेष निगरानी इकाई ने मामले का गुप्त सत्यापन कराया।

 

आरोप सही पाए जाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में विशेष धावा दल का गठन किया गया। पूरी योजना के तहत रिश्वत लेने के दौरान आरोपी को पकड़ने की तैयारी की गई। कार्यालय में ही रंगे हाथ पकड़े गए बीडीओ गुरुवार को जैसे ही बीडीओ राजकुमार चौधरी ने अपने कार्यालय में वेंडर से 46 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से मौजूद SVU की टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

 

तलाशी के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज विशेष निगरानी इकाई ने आरोपी बीडीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत कांड संख्या-21/2026 दर्ज किया है।

 

अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई जारी है। पटना ले गई निगरानी टीम गिरफ्तारी के बाद SVU की टीम आरोपी बीडीओ को अपने साथ पटना ले गई। अधिकारियों के अनुसार, उन्हें शुक्रवार को विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें

  55 डेबिट कार्ड एवं मोबाईल के साथ अभियुक्त   गिरफ्तार 

सीवान में मोटर चोरी के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

बिहार में हर 2 महीने में बदलेंगे चेक पोस्ट प्रभारी, शराब तस्करों पर लगाम लगाने का एक्शन प्लान

12 कक्षा के साथ ही NEET-UG में अस्मी मौर्य का कमाल, AIR 9475 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

बगौरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, 11.21 लाख छात्र सफल

Leave a Reply

error: Content is protected !!