Headlines

  55 डेबिट कार्ड एवं मोबाईल के साथ अभियुक्त   गिरफ्तार 

55 डेबिट कार्ड एवं मोबाईल के साथ अभियुक्त   गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

दिनांक-15.07.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि इसुआपुर बाजार स्थित भारत गैस एजेंसी के पास एक व्यक्ति अवैध एटीएम / डेबिट कार्ड लेकर खड़ा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इसुआपुर थाना पुलिस टीम भारत गैस एजेंसी के पास पहुँची। पुलिस बल को देखकर उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल की सहायता से पकड़ लिया गया।

पूछताछ में व्यक्ति द्वारा अपना नाम-शुभम सिंह, पिता-पप्पू सिंह, साकिन-जसवीर कॉलोनी गोविंदगढ़, थाना-सहनेवाल, जिला-लुधियाना (पंजाब) बताया। जांच एवं तलाशी के क्रम में कुल 55 डेबिट कार्ड एवं 03 मोबाइल बरामद किए गए। बरामद डेबिट कार्ड एवं मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। सभी बरामद सामानों को विधिसम्मत जप्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में इसुआपुर थाना कांड संख्या-284/26, दिनांक-15.07.2026, धारा-317(2)/317(5)/318 बी०एन०एस० दर्ज किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. शुभम सिंह, पिता-पप्पू सिंह, साकिन जसवीर कॉलोनी गोविंदगढ़, थाना-सहनेवाल, जिला-लुधियाना (पंजाब)।

जप्त / बरामद समानों की सूची –

1. डेबिट कार्ड-55 एवं

2. मोबाईल-03 बरामद।

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-

अपर थानाध्यक्ष इसुआपुर थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।

यह भी पढ़ें

सीवान में मोटर चोरी के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

बिहार में हर 2 महीने में बदलेंगे चेक पोस्ट प्रभारी, शराब तस्करों पर लगाम लगाने का एक्शन प्लान

12 कक्षा के साथ ही NEET-UG में अस्मी मौर्य का कमाल, AIR 9475 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

बगौरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, 11.21 लाख छात्र सफल

Leave a Reply

error: Content is protected !!