रामपुर,सिसवाकला में लगने वाले सहयोग शिविर के स्थल का बीडीओ ने किया निरीक्षण
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने प्रखंड क्षेत्र में संचालित सहयोग शिविर, फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति और जनगणना 2027 से जुड़े कार्यों का रामपुर,सिसवाकला में स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने सहयोग शिविर में आम लोगों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और कर्मियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा।
जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बीडीओ ने प्रगणकों से मुलाकात की और फील्ड में आ रही समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी कर्मियों को सटीक आंकड़े एकत्र करने और समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बीडीओ राजेश कुमार ने कहा कि जनगणना देश के विकास की नींव है, इसलिए इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़े
पृथ्वी के प्राचीन ताप में डूबा मलमास
राजनीति साहित्य को क्यों अपना उपनिवेश बनाए रखना चाहती है?
महावीरी विजयहाता में प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में
बजरंग बली ,शिव एवं शनिदेव की प्रतिमा की निकाली गई शोभा यात्रा
