बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने खुद को बताया हिन्दू राजपूत,   स्वेच्छा से हो धर्म परिवर्तन तो गलत नहीं

बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने खुद को बताया हिन्दू राजपूत,   स्वेच्छा से हो धर्म परिवर्तन तो गलत नहीं

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने धर्म परिवर्तन के सवाल पर खुद को हिन्दू राजपुत बताया। गुरुवार की रात में सीतामढ़ी से लौटने के दौरान हाजीपुर में जमा खान ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन स्वेच्छा से अगर कोई करता है तो इसमें कोई गलत बात नहीं है।

मंत्री जमा खान का दावा है कि उनके राजपूत वंशज आज भी मौजूद में हैं, जिनसे उनका अभी भी पारिवारिक रिश्ता कायम है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने यह बात तब कही जब उनसे धर्म परिवर्तन को लेकर सवाल पूछा गया था।

जमा खान ने कहा है कि धर्म परिवर्तन जबरन नहीं कराया जा सकता। यह अपने मन से होता है। अपना उदाहरण देते हुए उन्‍होंने कहा कि उनके पूर्वज हिन्‍दू थे। आज भी उनके खानदान के कई लोग राजपूत हैं।

उन्‍होंने कहा कि यहां लड़ाई छिड़ी हुई थी। तब बगल के इलाके से जयराम सिंह और भगवान सिंह यहां आए थे। बाद में भगवान सिंह ने इस्‍लाम धर्म कबूल कर लिया। वे मुसलमान हो गए। वह खानदान हम लोगों का है। बगल के सरैयां गांव में जयराम सिंह का परिवार है। उस खानदान के लोग पट्‌टीदार हैं। वहां आज भी हमारा आना-जाना होता है। हमारे पारिवारिक संबंध हैं।

यह भी पढ़े

बिहार में मजदूरी मांगने गई महिला के साथ खेत में रेप, आरोपी ने वीडियो किया वायरल  

पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सीवान, सारण और वैशाली में आज भी बरसेंगे बादल

मां की हत्या कर शव चीर कर किडनी और आंतें निकालने वाले कलयुगी कपूत को  मिली मौत की सजा

मोतीहारी: कब बदलेंगी ढाका विधानसभा के सड़कों की बदहाल स्थिति: अभिजीत

आखिर क्यों जाना पड़ा दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद को, देखते हैं इन तथ्यों को

आरसीपी सिंह को केंद्रीय इस्पात मंत्री बनाए जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!