Headlines

दरभंगा में राहगीर से बाइक और गहना लूटकांड का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा में राहगीर से बाइक और गहना लूटकांड का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

दरभंगा जिले के नेहरा थाना क्षेत्र में राहगीर से बाइक, मोबाइल फोन और सोने की हनुमानी (लॉकेट) लूटने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इनमें दो आरोपित लूट की घटना में सीधे शामिल थे, जबकि तीन अन्य लूट का मोबाइल और सोने की हनुमानी खरीदने एवं बेचने के आरोप में पकड़े गए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों में चार मधुबनी जिले के और एक दरभंगा जिले का निवासी है। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन, गलाकर रखा गया सोना तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।

पूछताछ में खुला पूरे गिरोह का राज

पुलिस के अनुसार, दो जून को हुई लूट की घटना की जांच के दौरान मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के नवटेलिया बीह टोल निवासी आशीष कुमार दास को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।उसकी निशानदेही पर भालपट्टी थाना क्षेत्र के गोविंद कुमार चौपाल को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वारदात के बाद लूटे गए सामान का आपस में बंटवारा कर अलग-अलग लोगों को बेच दिया गया।

मोबाइल और गलाया सोना बरामद

अनुसंधान के दौरान लूटा गया मोबाइल फोन मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के नरपत नगर निवासी टुनटुन चौपाल के पास से बरामद किया गया।पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह मोबाइल सकरी थाना क्षेत्र के सोररीपट्टी निवासी पंकज साहू की दुकान से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने पंकज साहू को भी गिरफ्तार कर लिया।इसी तरह लूटी गई सोने की हनुमानी आशीष दास ने पंडौल थाना क्षेत्र के यमसम निवासी आभूषण व्यवसायी दुर्गानंद ठाकुर को बेच दी थी। पुलिस ने दुर्गानंद ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके पास से गलाकर रखा गया सोना बरामद कर जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें

 भारतीय सेना के जवान 30 साल तक माउन्ट एवरेस्ट पर बर्फ मे दबी रही शहीद की बॉडी 

9.18 लाख की 612 बोतल विदेशी शराब जब्त:सुपौल में बोलेरो सहित तहखाने के साथ 2 गिरफ्तार

गयाजी मे 50 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट:एक साल से था फरार; ग्रीन फील्ड फोरलेन डकैती कांड का था मुख्य आरोपी

पूर्णिया सेंट्रल जेल में बड़ी चूक, खिड़की तोड़कर फरार हुआ बांग्लादेशी घुसपैठिया; तीन होमगार्ड निलंबित

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!