पश्चिम चंपारण में अवैध हथियार की खरीद बिक्री का भंडाफोड़, तीन युवक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बेतिया पश्चिम चंपारण के बेतिया नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस की खरीद-बिक्री के मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके कब्जे से एक देसी पिस्टल, दो कारतूस, तीन स्मार्टफोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दो अन्य आरोपित मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष टीम
सदर-एक के एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि 30 जून की शाम करीब 7:30 बजे नगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक हरिवाटिका रोड स्थित एक क्लीनिक के समीप ‘क्लीन बेतिया’ नामक दुकान में अवैध हथियार और कारतूस की खरीद-बिक्री करने के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं,सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।
घेराबंदी के दौरान तीन दबोचे
पुलिस टीम के पहुंचते ही दुकान के बाहर काले रंग की पल्सर बाइक पर बैठे दो युवक वाहन छोड़कर गली और घनी आबादी का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने दुकान की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।तलाशी के दौरान एक युवक की कमर से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए। मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
तीन मोबाइल, दो बाइक और हथियार बरामद
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेलवनिया टोला निवासी 19 वर्षीय सुधांशु पासवान, बानूछापर निवासी 19 वर्षीय समीर आलम और 22 वर्षीय मो. औरंगजेब के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपितों के पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन स्मार्टफोन और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। फरार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।बड़ी वारदात की आशंका पुलिस का मानना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपित किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते थे। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर हथियारों के स्रोत और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें
भारतीय सेना के जवान 30 साल तक माउन्ट एवरेस्ट पर बर्फ मे दबी रही शहीद की बॉडी
9.18 लाख की 612 बोतल विदेशी शराब जब्त:सुपौल में बोलेरो सहित तहखाने के साथ 2 गिरफ्तार
