बंगाल में भाजपा को 192 सीटें मिलने का अनुमान
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान संपन्न होने के एक दिन बाद टुडे चाणक्य ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा का दबदबा रहने का अनुमान है और 48% (±3%) वोट शेयर के साथ 192 सीटें (±11) मिल सकती हैं।
वहीं, तृणमूल के पीछे रहने की उम्मीद है, जिसे 38% (±3%) वोट शेयर और लगभग 100 सीटें (±11) मिल सकती हैं। अन्य पार्टियों के हाशिए पर रहने की संभावना है, जिन्हें 14% (±3%) वोट शेयर और लगभग 2 सीटें (±2) मिल सकती हैं।
पश्चिम बंगाल के लिए सीटों का अनुमान
भाजपा- 192 (± 11 सीटें)
टीएमसी- 100 (± 11 सीटें)
अन्य- 2 (± 2 सीटें)
बाकी के एग्जिट पोल में क्या बताया?
अब तक आए एग्जिट पोल के नतीजों में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मिले-जुले परिणाम सामने आए हैं। छह में से चार में भारतीय जनता पार्टी को मामूली बढ़त के साथ जीत दिला रहे हैं, जबकि दो में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत का अनुमान लगा रहे हैं। 294 सदस्यों वाली बंगाल विधानसभा में 148 का आंकड़ा जादुई आंकड़ा माना जाता है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे डर के माहौल और लोगों के बात न करने के कारण जारी नहीं किए
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के आखिरी चरण के मतदान के बाद कई कंपनियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए, लेकिन एक्सिस माय इंडिया ने बंगाल का सर्वे रिलीज ही नहीं किया। इस मामले पर एक्सिस माय इंडिया के प्रमुख प्रदीप गुप्ता का कहना है कि अब ये आंकड़े जारी नहीं किए जाएंगे क्योंकि वहां डर का माहौल है और लोग बात करने को तैयार नहीं।
प्रदीप गुप्ता ने कहा, “वहां डर का ऐसा माहौल है।” इसका असर सैंपलिंग की कार्यप्रणाली पर पड़ रहा है और उनके पास अधूरा डेटा ही बच रहा है। उन्होंने कहा, “हमने देखा कि जब 70 से 80 प्रतिशत लोग हमसे बात करने को तैयार नहीं हैं तो हमारी सैंपलिंग प्रक्रिया का तरीका ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसलिए हमने अब यह तय किया है कि ऐसी स्थिति में पोल की घोषणा न करना ही बेहतर होगा।”
‘कैमरा वालों की तरफ देखते ही मुसीबत खड़ी हो जाती है’
उन्होंने आगे कहा, “वे आपको बिल्कुल भी नहीं बताएंगे। वे कैमरा वालों की तरफ देखते हैं और फिर मुसीबत खड़ी हो जाती है… वहां डर का ऐसा माहौल है।” उन्होंने संकेत दिया कि कल के चुनाव के बाद स्थिति और बिगड़ गई है, जिसमें कई जगहों पर हिंसा हुई थी। प्रदीप गुप्ता ने कहा, “हर कोई हाथापाई कर रहा है, उन्हें खून निकल रहा है, कार पर पत्थर फेंके जा रहे हैं।”
पश्चिम बंगाल का गणित
पश्चिम बंगाल विधानसभा में 294 सीटें हैं, और बहुमत के लिए 148 सीटों की आवश्यकता है। बंगाल में मतदान का दूसरा और अंतिम चरण समाप्त होने के बाद कल अपने आंकड़े जारी करने वाले छह एग्जिट पोल्स में से चार ने भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की है।
दो पोल्स ने कहा कि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस फिर से सत्ता में लौटेगी। हालांकि, सभी एजेंसियां इस बात पर सहमत हैं कि कांग्रेस और वामपंथी दल एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले हैं।
रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई उत्सुकता
- दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग हुई
- पुरुष: 91.07%
- महिला: 92.8%
- थर्ड जेंडर: 91.28%
- पहले चरण में 93.19% मतदान हुआ था
- दोनों चरणों का औसत मतदान 92.47% रहा
- इससे पहले सबसे ज्यादा 84.72% वोटिंग 2011 में हुई थी
अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल
- जनमत सर्वे: बीजेपी 80-90, टीएमसी 195-205 सीटें
- प्रजा पोल: बीजेपी+ 178-208, टीएमसी 85-110
- जेवीसी: बीजेपी 138-159, टीएमसी 131-152
- पीपल पल्स: बीजेपी 95-110, टीएमसी 177-187
- एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स: बीजेपी 137, टीएमसी 151 सीटें
- पहले चरण के बाद जब टीम ने लोगों से बात की, तो बड़ी संख्या में लोगों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इसे डर का माहौल या फिर अंदरूनी हलचल कहा जा सकता है, लेकिन यह साफ है कि वोटर खुलकर सामने नहीं आए। इसी वजह से एजेंसी ने एग्जिट पोल जारी न करने का फैसला लिया।
- यह भी पढ़े…………….
- हर्ष सिंह हत्याकांड में पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- डीएम ने सैनिक कल्याण अनुश्रवण समिति की किया बैठक
- सकला गांव में आर्केष्ट्रा में मारपीट मामले में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
