भाजपा दक्षिणी मंडल की कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न

भाजपा दक्षिणी मंडल की कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के  बड़हरिया के दक्षिणी मंडल की कार्यसमिति की बैठक चौकीहसन के कुशवाहा टोला में सम्पन्न हुई । प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पटेल जी और पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीनानाथ पटेल की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष ईंजीनीयर अमृतराज ने की। बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री युगद्रष्टा अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गयी। नेताओं ने सभी कार्य समिति सदस्यों और प्रकोष्ठ के प्रभारियों का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यसमिति को सशक्त कर्तव्यनिष्ठ ,समय निष्ठ बनाया जाए। साथ ही आगामी पंचायत में अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पंचायत चुनाव में भाग लें तथा जीत सुनिश्चित करें। बैठक में नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए सह प्रभारी के रूप में निम्नलिखित नये कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया-

 


1- हीरामन यादव जी ( मंडल कार्यक्रम पदाधिकारी)
2.सरोज पाठक जी ( मंडल उपाध्यक्ष)
3 तेज प्रकाश श्रीवास्तव जी( चौकी हसन पंचायत अध्यक्ष)
4 अनिल कुमार गुप्ता जी (मंडल मंत्री)
बैठक में लालबाबू तिवारी ( मंडल, अध्यक्ष पचरुखी)
बीजेंद्र सिंह( मंडल उपाध्यक्ष)
विकास कुमार सिंह( मंडल उपाध्यक्ष),देवेंद्र सिंह( मंडल कोषाध्यक्ष),राजेश कुमार चौधरी (अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष) आदि पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर बल दिया।बैठक में किसान मोर्चा के अध्यक्ष गौरी शंकर प्रसाद, सोनू कुमार,उमेश जी, मधुराज ,प्रमोद कुमार, निलेश कुमार, हृदयानंद सिंह सहित दर्जनों भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे ।

यह भी पढ़े

बिहार के मंत्री एयरपोर्ट से बैरंग लौटाए गए,फूलन देवी का शहादत दिवस मनाने आए थे.

भगवानपुर हाट की खबरें : छापेमारी कर 35 लीटर देसी शराब एक साथ धंधेबाज गिरफ्तार

मशरक  की खबरें : आरएसएस स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज और भारत माता की  किया पूजा-अर्चना

Leave a Reply

error: Content is protected !!